Monday, October 14, 2024

अपराधियों का स्वर्ग बन गया है राजस्थान, झूठ और लूट की सरकार को जनता चुनाव में सिखाएगी सबकः- प्रहलाद जोशी

Must read

कांग्रेस विधायक मंत्रियों पर लगाते हैं अवैध खनन के आरोप, मुख्यमंत्री किसके दबाव में कार्रवाई नहीं करते

यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन, प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी भाजपा


जयपुर/दूदू। भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा दूदू पहुंची जिसके बाद शुक्रवार सुबह यात्रा की शुरूआत प्रेसवार्ता के साथ की गई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने नारा दिया है कांग्रेस फिर से, मैं पूंछना चाहता हूं अशोक गहलोत से कि क्या दलितों पर अत्याचार के लिए फिर से सरकार बनाना चाहते हो? , क्या बच्चियों ओर महिलाओं से रेप और अत्याचार की घटनाएं ओर बढ़े इसलिए फिर से सरकार बनाना चाहते हो? ,क्या फिर से पेपर लीक करके युवाओं के भविष्य के साथ धोखा करने को सरकार बनाना चाहते हो? ,क्या राजस्थान में अवैध खनन और बढे इसलिए वापस सरकार बनाना चाहते हो? आखिर किस लिए आप कांग्रेस फिर से का नारा दे रहे हो। राजस्थान महिलाओं पर अत्याचार और अपराध के मामले में देश में नंबर वन पर है, और कांग्रेस कैबिनेट के मंत्री यह कहते हैं कि यह तो मर्दों का प्रदेश है इसलिए हो जाता है। मैं पूंछना चाहता हूं कि क्या यह हमारे भारत की संस्कृति है? यह संस्कृति और बोली हमारे भारत की संस्कृति नहीं हो सकती है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक द्वारा दलित इंजीनियर पर हमला किया जाता है, उस इंजीनियर को इतना मारा पीटा जाता है कि वह इंजीनियर आज तक भी स्वस्थ नहीं है। क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपने विधायकों पर कोई लगाम नहीं रही। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिस व्यक्ति को किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा था, वही व्यक्ति बागी हो जाए कांग्रेस पार्टी का अशोक गहलोत पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस सरकार के शासन में अब तक 19 बार पेपर लीक हुआ है, कांग्रेस का विधायक खनन मंत्री पर आरोप लगाता है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसका कारण सभी को जानना चाहिए कि आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर क्या दबाव है, जिसके कारण मुख्यमंत्री अपने ही मंत्रियों पर उनके ही विधायको द्वारा लगाए गए आरोप की जांच नहीं करवा पाते। राजस्थान के इतिहास में पहला ऐसा है मुख्यमंत्री शायद ही कभी कोई रहा होगा । योजना भवन में ढाई करोड की नकदी और सोने के बिस्किट पाए जाते हैं, ऐसा घोर भ्रष्टाचार देखकर तो यही लगता है कि मुख्यमंत्री और उनके विधायक सब मिले हुए हैं, और भ्रष्टाचार सरकार की मिली भगत से हो रहा है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार कावड़ यात्रा पर बैन लगाती है, और पीएफआई को रैली निकालने की अनुमति देती है। राजस्थान आज अपराधियों के लिए स्वर्ग बन चुका है गहलोत सरकार एक तरफ फ्री बिजली की घोषणा करती है दूसरी तरफ दस-दस घंटे बिजली कटौती करती है। कर्नाटक इसका जीता जागता उदाहरण है। कांग्रेस सरकार ने फ्री बिजली नहीं आमजन को बिजली से फ्री कर दिया है। कांग्रेस गठबंधन के सहयोगी स्टालिन के बेटे द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिपण्णी इनकी तुष्टिकरण की राजनीति है जो ये लोग हमेशा से करते आए हैं।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब पूरा विश्व जी-20 में वसुधैव कुटुंबकम स्लोगन पर गर्व महसूस कर रहा है जो की सनातन धर्म की पहचान है। पूरा विश्व भारत के नेतृत्व की तारीफ करता है, और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगी सनातन धर्म को मिटाने की बात करते है। राजस्थान में कांग्रेस की झूठ और लूट की सरकार है, और राजस्थान की जनता इस झूठ और लूट की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। राजस्थान में परिवर्तन होना तय है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। जल जीवन मिशन के अंदर हो रहे घोटालों पर पूंछे गए सवाल के जवाब में जोशी ने कहा कि जल जीवन मिशन के घोटालों पर ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है और कोई भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा ।

परिवर्तन यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा को अपने रूट पर अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जगह जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम किए जा रहे है, और कार्यक्रमों में जनसमूह इस बात का परिचायक है की राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कांग्रेस की इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के जाने का समय आ गया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article