Saturday, October 12, 2024

अमित शाह ने गहलोत को लाल रंग देखकर बिदकने वाला सांड बताया, भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की दी चेतावनी

Must read

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- आपने 5 साल तक कांग्रेस की सरकार देखी। 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने सबसे बड़ा कोई कार्यक्रम किया है तो भ्रष्टाचार करने का कार्यक्रम किया है। यहां कुछ युवा लाल कलर की स्वेटर-जर्सी पहन कर आए हैं। मेरी सभा में तो आ गए, आप गहलोत साहब की सभा में मत चले जाना। नहीं तो जैसे सांड लाल कलर को देखकर दौड़ता है वैसे गहलोत साहब। केंद्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को बिजयनगर, नसीराबाद (अजमेर) में सभा को संबोधित किया।

शाह ने कहा- लाल डायरी में क्या है? गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिट्‌ठा। राजस्थान में आजादी से अब तक जितनी सरकारों ने भ्रष्टाचार नहीं किया होगा, गहलोत सरकार ने उससे बड़ा घोटाला किया। खनन विभाग में 66 हजार करोड़, खनन के पट्‌टे देने में और 1 हजार करोड़ का घोटाला किया। उदय सागर झील में 2 हजार करोड़ का घोटाला किया। प्रतापगढ़ में लाइम स्टोन के ठेके देने में 1 हजार करोड़ की खान 5 रुपए में दे दी। सचिवालय के कमरे की आलमारी में 2 करोड़ रुपए और किलो में सोना मिलता है। कालीसिंध के नाम पर 200 करोड़ की रिश्वत ली। वृद्धावस्था पेंशन में 450 करोड़ रुपए गहलोत सरकार खा गई। राशन में भी 1 हजार करोड़ का घोटाला किया। जो गरीबों का राशन नहीं छोड़ते वे लोगों का भला कैसे कर सकते हैं। जिनके शासन में अवैध खनन रोकने के लिए किसी संत को आत्मदाह करना पड़े, वे क्या राजस्थान का भला कर सकते हैं। मेरे जीवन में ऐसी भ्रष्ट सरकार नहीं देखी।

मैं आपसे वादा करता हूं मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बना दो। भाजपा सरकार में इन सारे भ्रष्टाचारों की जांच करेंगे और जो रुपए गरीबों का खाया है, उनको उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा। शर्म करो गहलोत जी, शर्म करो। 

देश के गृह मंत्री ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए जनता को कांग्रेस को फिर वोट देने से चेताया। शाह ने याद दिलाया कि मोदी सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना रही है तथा सभी राजस्थानवासियों को 22 जनवरी को अयोध्या में दूसरी दिवाली मनाने आना है जिसमें उनका कोई खर्चा नहीं लगेगा। अमित शाह ने धारा 370 हटाने जैसा ठोस कदम उठाने वाली सरकार चुनने की अपील की।

अजमेर में रोड शो, कार्यकर्ताओं में उत्साह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अजमेर में देर शाम रोड शो किया। रोड शो के लिए 15 जगह पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। अमित शाह ले रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। रथ में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी अनिता भदेल सहित कुछ प्रमुख नेता मौजूद रहे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article