Saturday, October 12, 2024

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे गुलाबपुरा आए, भाजपा-संघ को कोसा, अच्छा होता प्रदेश के दलित, वंचित और पीडितों से मिलते और आंसू पौंछतेः- सीपी जोशी

Must read


केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना मुखौटा बनाकर वाहवाही लूट रही है प्रदेश कांग्रेस सरकारः- सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’’ अब जन-जन की यात्रा बन चुकी है। इस यात्रा को राजस्थान की जनता का जो अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है, यह इस बात का प्रतीक है, कि इस बार के चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त होगा। वर्तमान कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता और नाकारापन को लेकर जनता में भारी रोष है। बढते अपराधों के कारण महिला और दलित में आक्रोश है, युवा और किसानों में वादाखिलाफी को लेकर गुस्सा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे राजस्थान आए अच्छा होता वे प्रदेश की स्थिति का जायजा लेते, दलित एंव वंचित वर्ग के पीडित लोगों से मिलते,उनके आंसू पौंछते, लेकिन सिर्फ भाजपा और संघ पर आरोप लगाकर चले गए। पिछली बार जब खडगे प्रदेश में केंद्र के पर्यवेक्षक बनकर आए थे तो इस सरकार ने उन्हे ठेंगा दिखाकर उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और कोई विधायक उनके पास नहीं गया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि खडगे जिस जिले में आए थे उसी जिले में एक नाबालिग लडकी को दुष्कर्म करके जला दिया था। पीडित परिवार जब पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने गया तो वहां से कोई सहायता ना मिलने पर परिजनों ने आरोपियों को पकडा और पुलिस के हवाले किया। खाजूवाला में दलित युवती के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, बालोतरा में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की घटना, झालावाड में कृष्णा वाल्मिकी और अलवर में हरीश जाटव की वर्ग विशेष के लोगों द्वारा हत्या और समय रहते मुकदमा तक दर्ज नहीं होना। कुचामन में दलित युवकों की वाहन से कुचलकर हत्या, धरियावद में आदिवासी महिला को नग्न करके सार्वजनिक रूप से गांव में घुमाने का मामला और तीन दिन तक सरकार का उससे अनजान रहना। कांग्रेस के राष्ट्रीय खडगे यदि राजस्थान आने से पहले यह सारी जानकारी पता कर लेेते तो उन्हें यह ज्ञात होता कि प्रदेश आज दलित अत्याचार में क्यों नंबर एक पर है।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मनरेगा के लिए जो बयान खडगे दे रहे हैं वह झूठा है। केंद्र सरकार ने अपने पिछले बजट में सबसे अधिक मजदूरी राजस्थान में बढाई है। यदि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को अपना पैसा देना बंद करदे तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना मुखौटा बनाकर वाहवाही लूट रही है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे जिस योजना को प्रारंभ करने गुलाबपुरा भीलवाडा आए हैं, यदि केंद्र सरकार ऐसी योजनाएं प्रारंभ नहीं करती तो आप इसका उद्धाटन करने यहां नहीं आ पाते। राष्ट्रीय पशुधन योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना, पशुधन स्वास्थ्य योजना और उन्मूलन पशु महामारी योजना आदि से पशु पालकों और किसानों को राहत दी है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 2018 में यह वादा किया था कि किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ होगा, लेकिन आज कर्ज के कारण किसानों की जमीनें नीलाम होने के आदेश निकाले जा रहे हैं। आपके इस झूठे वादे के कारण कितने किसान आत्महत्या कर चुके हैं? इन सबका जिम्मेदार कौन है? आज प्रदेश का किसान बिजली ना मिलने से, फसलों में कीडा लगने से, सिंचाई का जल उपलब्ध नहीं होने से परेशान है लेकिन प्रदेश सरकार को किसानों की पीडा से कोई लेना-देना नहीं है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भ्रष्टाचार के कारण किसानों को फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने किसानों और पशुपालकों के साथ धोखा और ठगी की है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज राजस्थान में सबसे महंगी बिजली, महंगा पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने लोगों की जेब काटने का जो काम किया है, उस बारे में भी खडगे ने कुछ नहीं बोला उल्टा वो केंद्र सरकार को कोस रहे हैं, वो कहते हैं कि केंद्र सरकार ने पेयजल उपलब्ध नहीं कराया, जबकि जल जीवन मिशन में जितना बजट केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराया उसमें से 10 प्रतिशत भी पैसा राज्य सरकार ने नहीं मिलाया। प्रदेश की जनता को पेयजल नहीं उपलब्ध होने का कारण प्रदेश कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार है। अभी कुछ दिनों पहले ईडी की कार्रवाई में इनके अफसरों के घर से करोडो रूपये और सोना पकडा गया जांच होने पर पूरी असलियत सामने आएगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोई देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करते हैं तो कांग्रेस पार्टी को तकलीफ होती है। आज हमारा देश जी-20 की मेजबानी कर रहा है तो उससे भी इन्हे समस्या हो रही। कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, लेकिन भाजपा कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब किसान, दलित, आदिवासी और पिछडे लोगों का है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीती करती है और भाजपा संतुष्टिकरण की राजनीती। देश को बांटने का काम हमेशा कांग्रेस पार्टी ने किया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article