Saturday, October 12, 2024

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार को पत्थर गिरने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत , 8 घायल

Must read

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार को पत्थर गिरने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। यात्री गौरीकुंड से 3 किलोमीटर दूर चिड़वासा में बने पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम की तरफ जा रहे थे, जब वे सुबह करीब 7:30 बजे पत्थरों की चपेट में आ गए।

हादसे की जानकारी रुद्रप्रयाग डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के नंदन सिंह रजवार ने दी है। रजवार ने बताया कि मरने वालों में महाराष्ट्र के नागपुर से किशोर अरुण परते, जालना के सुनील महादेव काले और रुद्रप्रयाग के अनुराग बिष्ट शामिल हैं।

एसडीआरएफ की टीमों ने हादसे के बाद मलबे से 8 लोगों का रेस्क्यू किया। ये सभी घायल थे, इन्हें अस्पतालमें भर्ती कराया गया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article