Home राजनीति कैबिनेट के बैठक में कई निर्णय: महिलाओं को पुलिस विभाग की भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय, पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 में और विशेष योग्यजन सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु के बाद आश्रितों को पेंशन के संबंध में संशोधन

कैबिनेट के बैठक में कई निर्णय: महिलाओं को पुलिस विभाग की भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय, पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 में और विशेष योग्यजन सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु के बाद आश्रितों को पेंशन के संबंध में संशोधन

0

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में  कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से महिलाओं को पुलिस विभाग की भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय शामिल है। इसके लिए राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 में संशोधन किया गया है।

कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा ने विशेष योग्यजन सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को पेंशन के संबंध में भी महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। अब मृत कर्मचारी के करीबी रिश्तेदारों, जैसे माता-पिता, भाई, या बहन को भी पेंशन मिल सकेगी। यह निर्णय आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

कैबिनेट की बैठक में कुल 10 अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा की गई, जिसमें पुलिस अधीनस्थ चयन सेवा के नियमों में संशोधन के अलावा अन्य कई बड़े फैसले भी शामिल हैं। ये निर्णय राज्य में प्रशासनिक सुधार और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here