Thursday, October 17, 2024

चार साल तक जनता के काम नहीं करना और , चुनावी साल में सौगातों की रेवड़ी बांटनाः- जोगेश्वर गर्ग

Must read

कांग्रेस केवल गुमराह करती है, जनता इनके झांसो में नही आने वाली

केवल नारा देने और भाषण देने से महिलाओं की सुरक्षा नही हो सकतीः- अनिता भदेल

नागौर। भाजपा की परिर्वतन संकल्प यात्रा के तहत नागौर में प्रेसवार्ता को प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, यात्रा के सह-संयोजक व विधायक जोगेश्वर गर्ग एवं विधायक अनिता भदेल ने सम्बोधित किया।

जगवीर छाबा ने प्रेसवार्ता में कहा कि परिवर्तन यात्रा रामदेवरा से शुरु होकर नागौर पहुँची है। परिर्वतन यात्रा को 14 दिन पूर्ण हो चुके है और लगभग 40 विधानसभा में 2 हज़ार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण हो चुकी है। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य स्वागत, स्वागत सभा व आम सभा में आमजन का सहयोग रहा जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, यात्रा का विभिन्न स्थानों पर मातृ शक्ति ने कलश यात्रा से स्वागत किया। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को पूर्ण रूप से नकार दिया हैं अब यह जनता कांग्रेस के झूठे वादों में नही आने वाली है। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

विधायक जोगेश्वर गर्ग ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नीति है कि चार साल तक किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नही करना और चुनावी साल में सौगातों के नाम पर रेवड़ी बांटना। कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र में किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने की घोषणा की थी और राहुल गांधी ने एक सभा में दस तक गिनती गिन कर वादा किया लेकिन गहलोत सरकार ने किसानों का कर्जा माफ नहीं कर उनके साथ धोखा किया। विधानसभा में सतीश पूनिया के प्रश्नकाल में किए गए सवाल में पता चला की 19 हज़ार से अधिक किसानों की जमीन नीलाम हो गई। इस किसान विरोधी सरकार में किसान बिजली के संकट से झूझ रहे है।

विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते के नाम पर अनेकों शर्तें लगाकर बेरोजगारों के साथ छलावा किया गया और संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा भी पूरा नहीं किया। इतिहास में पहली बार 56 दिन तक यह सरकार बाड़ाबंदी में रही। भर्ती परीक्षा के पेपर की रखवाली भी कांग्रेस सरकार ने चहेते पदाधिकारियों से करवाई लेकिन पेपर लीक के सर्वाधिक मामले सामने आये। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री गहलोत की मौजूदगी में अध्यापको के ट्रांसफर के बदले में पैसे लेने की बात भी उजागर हुई हैं। भ्रष्ट अफसरों के रिश्वत मामलों में अभियोजन स्वीकृति नहीं देकर उन्हें बचाने का काम कांग्रेस की सरकार कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल का दुष्कर्म मामलों पर ‘‘राजस्थान मर्दो का प्रदेश’’ वाला बयान इनका चरित्र स्पष्ट करता है। बीते पौने पांच साल में कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण के मामलों में सारी हदें पार करदी है। यह कांग्रेस सरकार किसान, महिला, दलित विरोधी सरकार है जिसे जनता आगामी चुनाव में सत्ता से हमेशा के लिए बाहर करेगी।

विधायक अनिता भदेल ने कहा कि प्रदेश में दलित वर्ग पर सर्वाधिक अत्याचार कांग्रेस सरकार में बढ़े जिससे प्रदेश अत्याचार में पहले नंबर है। प्रियंका गांधी लडकी हूं, लड़ सकती हूं की बात करती है, महिलाओं के नेतृत्व की बात करती है लेकिन उनके पास समय नहीं कि राजस्थान में आकर दुष्कर्म पीड़ित परिवारों से मिल सके। मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहना चाहती हूं कि महिला अत्याचार के बारे में बात करने और केवल नारा देने से महिला सुरक्षित नही हो सकती।

विधायक अनिता भदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सत्ता का मोह नहीं छूट रहा और कुर्सी बचाने की इस लड़़ाई में जनता पिस रही है। अपराध के सभी पैरामीटर में यह सरकार सबसे ऊपर आ चुकी है। अशोक गहलोत केवल मात्र घोषणा करने में माहिर है प्रदेश की दशा पूर्ण रूप से बिगड़ चुकी है।

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियाँ, ज़िला अध्यक्ष रामनिवास सांखला, नागौर विधायक मोहनराम चौधरी और यात्रा में मीडिया सहयोगी अशोक सिंह शेखावत मौजूद रहें।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article