Sunday, October 13, 2024

पत्रकारों पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा सरकार आने पर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बनायेंगे कानून:- डॉ सतीश पूनिया

Must read

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने उदयुपर देहात की खेरवाडा विधानसभा के खानपुर गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में जनता के साथ अन्याय हुआ है। महिलाओं और दलितों के ऊपर अत्याचार हो या युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी हर मोर्चे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता को निराशा किया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते आपको विश्वास दिलाता हूं कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी और जनता के साथ जो अन्याय हुआ है उस जनता को न्याय दिलाने के लिए हम जनता के साथ खड़े हैं। मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही पहली बार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवो को पक्की सडकों से जोडा गया था। किसानों के लिए पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड की योजना भी भाजपा ही लाई थी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ईमानदारी से बताना कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद जनधन योजना में सबका खाता खुला कि नहीं , उज्जवला योजना का लाभ हर वर्ग को मिला या नहीं? स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय बना कि नहीं ? मोदी सरकार में प्रदेश के 60 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत डायरेक्ट बेनिफिट मिला या नहीं ? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रभु श्रीराम के मंदिर का वादा किया था, कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था, और वादे को पूरा करके भी दिखाया।

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बायतु में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय चंद्रयान के नामकरण को लेकर कई दिन चर्चा हुई थी तब सोमयान नाम के स्थान पर चंद्रयान नाम से नामकरण किया गया था। नामकरण भी भाजपा ने किया और सफलतापूर्वक लैंड भी प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व में हुआ। चांद पर आजतक केवल तीन देश जा पाए हैं। अमेरिका,रूस और चीन लेकिन जहां हम पहुंचे साऊथ पोल पर केवल भारत ही जा पाया है। यह देश की बडी उपलब्धि है। कहा कि आजादी से पहले 1920 से लेकर 1930 का कालखंड देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। इसी कालखंड ने तय किया कि हम लोग 1947 में देश को आजाद करा लेंगे। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 2020 से लेकर 2030 तक का जो कालखंड है वह बेहद अहम है। इस कालखंड में जनता तय कर रही है। इस कालखंड में हम जनता को साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। इस यात्रा के दौरान लोगों से हमारे घोषणा पत्र मैनिफेस्टो के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्ही के आधार पर प्रदेश और देश में रचनात्मक कार्य होंगे। हर सेक्टर में उन्नति के लिए हम काम करेंगे, और यह ध्यान रखकर काम करेंगे कि राष्ट्रीय औसत में राजस्थान पिछडे नहीं। बहुत से क्षेत्रों में राजस्थान पिछडा हुआ है। हम प्लानिंग से काम कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पदमपुर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सपनों के सौदागर हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की जनता को सपने दिखाते हैं पर उन्हें पूरे नहीं करते है। एक दिन में ही 14 करोड़ के विज्ञापन देकर जनता की खून पसीने की कमाई को व्यर्थ खर्च करने का काम करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठ बोलने में माहिर हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 लाख पशुपालकों को बीमा करने का झूठा आश्वासन दिया, लंम्पी वायरस महामारी के दौरान प्रदेश की सभी काल कलवित गायों के मालिकों को मुआवजा देने की घोषणा की, लेकिन महज 42000 पशुपालकों को मुआवजा राशि देकर इतिश्री कर ली।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पदमपुर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019-20 के बजट घोषणा पत्र में नंदी शाला के निर्माण की घोषणा कर राजस्थान में केवल 17 नंदी शालाओं का निर्माण कर जनता के साथ धोखा किया। आज श्रीगंगानगर जिले में केवल 1600 जॉब कार्ड है। निशुल्क अन्नपूर्णा किट योजना के अब तक 22 सैंपल फेल हो चुके हैं। प्रदेश की 73 लाख बहनों से उज्जवला कनेक्शन देने का झूठा वादा करने के बाद भी घोषणाओं के पुलिंदे बांध रहे हैं। जिस प्रकार का स्वागत गोगामेड़ी से लेकर श्रीगंगानगर तक ‘‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’’ का हुआ है उससे साफ पता चलता है कि अब जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प बना चुकी हैं। 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में नरेंद्र मोदी पुनः देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के कारण आज राजस्थान में आमजन ही नहीं अपितु पुलिस और पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। कल श्रीगंगानगर में ही एक पत्रकार के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस सरकार में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी निंदा करता हूं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाया जाएगा और उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। प्रदेश का दुर्भाग्य है कि 2018 में कांग्रेस सरकार का गठन ही विग्रह के साथ हुआ शपथ ग्रहण के दिन दो-दो मुख्यमंत्रियों के नारे लगे थे। राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पूरी सरकार ही 52 दिनों तक बाड़े में बंद रही थी। यह वह काल था जब पूरा प्रदेश और देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था तब कांग्रेस सरकार के रहनुमा अपनी सरकार बचाने के लिए होटलों में बैठे थे। कांग्रेस के युवराज ने 10 दिन में प्रदेश के किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन 1700 दिन हो चुके हैं और आज राजस्थान में 20 हजार के लगभग किसानों की जमीन कर्ज के कारण नीलाम हो चुकी हैं। सिंचाई पानी की कमी और सरकार की निष्क्रियता के कारण श्रीगंगानगर जिले के किसानों के बाग, गन्ने की फसल और मूंग पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article