Tuesday, October 15, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने फोन टैपिंग के आरोप को किया खारिज, राजस्थान में दो डिजिट में कांग्रेस की सीटें आने का दावा

Must read

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन टैपिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने पर प्रहार करते हुए कहा कि पीएम झूठ बोलते हैं। उन्होंने राजस्थान में दो डिजिट में कांग्रेस की सीटें आने का दावा किया है।

शुक्रवार को जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि फोन टैपिंग का कोई मुद्दा नहीं है। जो कहा गया उसका मैं जवाब देना नहीं चाहता हूं। इतना ही कहना चाहता हूं, राजस्थान में किसी पार्टी की सरकार हो। कभी भी एमएलए और एमपी के टेलीफोन टैप नहीं होते। एक लाइन में समझ जाइए। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जहां तक मैं जानकारी रखता हूं, किसी भी एमएलए एमपी के कभी भी टेलीफोन टैप नहीं हुए होंगे, ना होते हैं। भाजपा भी नहीं करती होगी, क्योंकि अधिकारी भी तो कानून से चलते हैं। कभी कानून यह नहीं कहता कि उनके टेलीफोन टैप करो। गहलोत ने कहा कि हमारे वक्त में किसी भी विधायक-सांसद का फोन टैप नहीं हुआ। जिसने कहा है उस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। इतना ही कहूंगा हमारे वक्त में कोई षड्यंत्र नहीं हुआ।

 पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अब ये 400 पार के नारे को भूल गए। प्रधानमंत्री मोदी अगली बार 400 पार का नारा नहीं लगाएंगे। पहले फेज के बाद 400 पार का नारा बंद हो चुका है। अब उनकी हवाइयां उड़ रही हैं। समझ गए हैं कि यह नारा चलने वाला नहीं है। मुझे लगता है, इस बार राजस्थान में कांग्रेस डबल डिजिट में आएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यह मजाक हो रहा है। इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी बोलेंगे किसी को यकीन नहीं था। अभी तक लोग विश्वास कर रहे थे। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री इस तरह की भाषा बोलने लगे हैं। कह रहे हैं संपत्ति इकट्ठा करेंगे। मंगलसूत्र इकट्ठे करेंगे और ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को बांट देंगे। जो कुछ इन्होंने कहा, उससे पहली बार प्रधानमंत्री की क्रैडिबिलिटी को बहुत धक्का लगा है। लोगों का विश्वास कम हुआ है कि वो जो कहते हैं, उसमें सच्चाई नहीं है। असत्य (झूठ) बोलते हैं। प्रधानमंत्री ने बांसवाड़ा में जो भाषण दिया, टोंक के अंदर पूरी व्याख्या की गई मंगलसूत्र की, बांटने वाली बातों की। इन तमाम बातों से मोदी खुद डैमेज हुए हैं। लोग समझ रहे हैं कि क्या पीएम इस तरह से बोल सकते हैं?

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा की स्थिति बहुत खराब है। बहुत नाजुक हालत है। कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। पहले चरण में वोटिंग हमारे पक्ष में रही। अब आज और आगे जो परिणाम आएगा हमारे पक्ष में होगा। यह पूरे राजस्थान ही नहीं देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में रिजल्ट आएगा। राजस्थान में इस बार कांग्रेस के डबल डिजिट में सीटें आएंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों कांग्रेस घोषणापत्र को लेकर जिस तरह की बातें बोली हैं। उससे उनकी खुद की ही ​क्रैडिबिलिटी खराब हुई है। दुख होता है कि लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है। कांग्रेस मेनिफेस्टो पर प्रधानमंत्री जो बोले, इसका कोई लिंक नहीं है। उनका देशभर में मजाक उड़ रहा है। यह क्या तरीका है? उन्होंने मंगलसूत्र की बात बोली, मैं उसमें नहीं जाना चाहता। हम चुनाव विकास पर लड़ रहे हैं। देश में असली मुद्दे क्या हैं? बेरोजगारी, महंगाई, गरीब अमीर के बीच बढ़ती खाई कम कैसे करें, ये मुद्दे हैं। ये मुख्य मुद्दों से ध्यान दूसरी तरफ खींचकर के जानबूझकर मंगलसूत्र की व्याख्या कर रहे हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article