Sunday, October 20, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री सरकार बचाने के लिए कर रहे थे फोन टैपिंग: गजेंद्र सिंह शेखावत

Must read

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऑडियो ने मेरी बात को साबित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और ओएसडी लोकेश शर्मा के ऑडियो पर बोलते हुए शेखावत ने कहा कि उस ऑडियो के बाद जो बातें मैं कहना चाहता था वह स्पष्ट हो गई है। पूर्ववर्ती सरकार जिस प्रकार से फोन टेप कर रही थी, वह अपराध था। ऑडियो टेप के माध्यम से खुद सरकार के मुखिया ने ही कानून तोड़ने का काम किया। वाद न्यायालय में लंबित है तो फैसला वहां से होना है, लेकिन जनता के सामने सब स्पष्ट हो गया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी खिसकती सरकार को बचाने के लिए फोन टैपिंग करवाए थे। गृहमंत्री होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने फोन टैपिंग को पेन ड्राइव में डालकर उसे उजागर किया। जनता के सामने वह ऑडियो भी सामने आया है। यह बात रविवार को केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि स्काई डाइविंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है, जिससे पर्यटन के नए अवसर खुलते हैं। भारत के लोग हजारों की संख्या में दुबई, साउथ अफ्रीका और अन्य देशों में जाकर यह एडवेंचर करते हैं। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ से ज्यादा की राशि भारतवासी इसके लिए विदेश में खर्च करते हैं। इसीलिए अपने देश में यह पर्यटन शुरू किया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ मिलकर टीम ने यह सुविधा शुरू की। भारत में पहली बार ऑर्गेनाइज रूप से यह काम हो रहा है। इससे भारत के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

राजस्थान बजट पर बोलते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि भजनलाल सरकार ने जो बजट पेश किया वह 20 लाख करोड़ तक जीडीपी पहुंचाने की थीम पर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन पर आधारित है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article