Sunday, October 13, 2024

पूर्व सैनिकों ने राजस्थान मिशन-2030 पर किया मंथन

Must read

राजस्थान को देश का अव्वल प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मिशन-2030 का आगाज किया है। इसी कड़ी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित कार्यशाल में पूर्व सैनिकों एवं हितधारकों ने विजन दस्तावेज तैयार करने के लिए कई अहम बिन्दुओं पर मंथन किया। कार्यशाला में अतिथियों ने अपने सुझाव एवं विचार साझा किये।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल रघुराज सिंह ने बताया कि कार्यशाला में राज्य सैनिक परामर्श समिति के उपाध्यक्ष राम सहाय बाजिया, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर विरेन्द्र सिंह राठौड़, कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष जनरल आलोक राज, भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष जनरल एस.एस कटेवा सहित अन्य आंमत्रित सदस्यों ने अपने विचार साझा किये।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, शौर्य पदक धारक एवं सेवारत सैनिकों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यशाला में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश में विकास की गति को 10 गुना करने के लिए विचार विमर्श किया। कर्नल रघुराज सिंह ने बताया कि कार्यशाला में प्राप्त सुझावों को अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्च स्तर पर भिजवाया जाएगा। 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article