Sunday, October 13, 2024

प्रदेश की जनता अपने साथ किये गए धोखे को भूला नहीं सकती, विधानसभा चुनावों में देगी मुहतोड जवाबः- सीपी जोशी

Must read


प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनजाति वर्ग का दखल, राष्ट्र निर्माण में एसटी मोर्चा अहम भूमिका निभाएगाः- नारायण मीणा

भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नारायण मीणा का पदभार ग्रहण समारोह गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, श्रवण सिंह बगडी, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, विधायक समाराम गरासिया, गोपीचंद मीणा, पूर्व विधायक जगदीश मीणा, एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, मोर्चा प्रदेश महामंत्री शेरसिंह मीणा और जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जनजाति के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

एसटी मोर्चा पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता संस्कारित कार्यकर्ता हैं। हम सभी एक विचार के लिए काम कर रहे हैं, हमारे कार्यकर्ता विपरीत हालातों में भी डटकर काम करते हैं। लोग बदलते रहेंगे, लेकिन हमारा विचार जिंदा रहना चाहिए, क्योंकि हम सभी की इसी विचार के बल पर पहचान है। और अब वह समय आ गया है जब हमें एकजुट होकर एैसी सभी ताकतों को जड से उखाड फेंकना है जिन्होने हमेशा जनता के साथ धोखा किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि एक पानी का मटका भी हम खरीदकर लाते हैं तो उसे ठोक बजाकर चैक करते हैं उसके गुण दोष देखते हैं। अब आप सभी मिलकर भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं। इसलिए सही से जांच कीजीए और जब आप गांव और ढाणी में जाएं और कांग्रेस के लोग आपके पास आएं तो उनसे पूंछिए कि ये गांव गांव तक सडक पहुंचाने का काम किसने किया। तब जनता स्वतः बता देगी कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने यह काम किया था। चाहे वह जनजाति मंत्रालय बनाया हो या जनजाति आयोग बनाने की बात हो से सभी काम भाजपा सरकार की देन है। कांग्रेस की सरकारों ने साठ साल में जो नहीं किया वो काम मोदी सरकार ने महज नौ साल में कर दिखाया। आदिवासी शहीदों के स्मारकों और जीर्णोद्वार के लिए करोडो का बजट किसी ने दिया है, तो केवल मोदी सरकार ने।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर जनसंघ की विचारधारा के परिवार से जुड़े नारायण मीणा का सम्मान पार्टी ने किया वहीं कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासी वोटरों को खुदका वोट बैंक समझकर इस्तेमाल किया है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों की बातें करें तो स्वर्गीय अटल बिहारी सरकार ने आदिवासियों को उनका हक दिलाने की दिशा में काम किया। पूर्व की वसुंधरा सरकार ने राजस्थान में आदिवासी लोगो के आर्थिक विकास को एक नई गति प्रदान की। उसके बाद से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने आदिवासियों के आत्मगौरव को बढाने का काम किया है।

एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय शंकर पटेल जनसंघ की विचारधारा से जुडे हुए थे। हम सनातन संस्कृति को मानने वाले जनजाति के लोग है, भगवान श्रीराम 14 साल के वनवास के दौरान 12 वर्ष वनों में जनजाति के लोग के साथ रहें थें जहां प्रभू श्रीराम ने शबरी के झूठे बैर खाये थे। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनजाति बाहुल्य 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं का प्रसार करेंगे। जनजाति के वर्ग के लोगों को बताएंगे कि मोदी सरकार ने कितनी लोककल्याणकारी योजनाएं लाई है। इसी के कारण आज भारतवर्ष की 47 आरक्षित लोकसभा सीटों में से 42 पर भाजपा के सांसद है। जनजाति के सर्वाधिक विधायक भी भाजपा में ही है। राष्ट्र निर्माण में जनजाति वर्ग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article