Tuesday, October 15, 2024

बीकानेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निष्कासित जिला अध्यक्ष उस्मान गनी को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार

Must read

बीकानेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निष्कासित जिला अध्यक्ष उस्मान गनी को पुलिस ने शनिवार को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उस्मान गनी किसी मामले की शिकायत को लेकर शनिवार सुबह थाने आया था। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। समझाने पर भी नहीं मानने पर झगड़ा करने लगा। इस पर पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निष्कासित नेता उस्मान गनी ने हाल ही में दिल्ली में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि भाजपा नरेंद्र मोदी की अकेले की पार्टी नहीं है। राजस्थान में भाजपा 25 में से तीन-चार सीट हार रही है। गनी ने यहां तक कहा कि भले ही मोदी प्रधानमंत्री हैं और पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं, मुझे उनका बयान अच्छा नहीं लगा। पीएम मोदी को वाहियात बात नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस ने गनी के इस बयान को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद पार्टी हरकत में आई। ऐसे में अब उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय है और यह कहा जा रहा है कि बदले की भावना से यह सब कुछ किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने 24 अप्रैल को आदेश जारी कर बीकानेर शहर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था। आदेश में लिखा था कि

उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में निष्कासित किया था ।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article