Saturday, October 12, 2024

बेणेश्वर धाम से भाजपा की ‘‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’’ का दूसरा रथ रवाना, गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Must read






भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा के द्वितीय रथ को बांसवाडा के बेणेश्वर धाम से गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बेणेश्वर धाम में विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया। जनसभा को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद कनकमल कटारा, अर्जुन मीणा, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व अमित शाह ने धारा 370 को हटाकर आतंकवाद खत्म करने का काम किया। भाजपा की मजबूत सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत देश सबसे शक्तिशाली देश बनाने के मार्ग पर चल रहा है। इस अवसर पर बहुत सारे युवा भी आज यहां बैठे हैं आप सबको याद दिलाना चाहती हूं कि चंद्रयान तीन चांद पर पहुंच चुका है। उसी के साथ-साथ आदित्य एल-01 मिशन सफल तरीके से लांच हुआ है। आज यह परिवर्तन यात्रा आपके इस क्षेत्र के बेणंेश्वर धाम के पवित्र मंदिर शुरू कर रहे हैं। यहां के जनजाति भाईयों ने क्षेत्र स्वाभिमान को ही सबसे बडा धन माना है। इन लोगो ने अपने स्वाभिमान और ईमान को कभी नहीं बिकने दिया और इसके लिए भी हम सब आपको नमन करते हैं। जिस जनजाति के अंदर श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जैसे लोग आज देश के सर्वोच्च पद पर काबिज हैं। यह जनजाति का ही नहीं बल्कि महिलाओं का भी मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि 2013 के चुनाव में इसी क्षेत्र के सहयोग की वजह से भाजपा को एक ऐतिहासिक जनादेश मिला था। इस क्षेत्र में हमने मावजी महाराज और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाली कालीबाई का पैनोरमा बनाने का काम किया है। हमारे समय में राष्ट्रीय जनजाति संग्रहालय बना डूंगरपुर में मेडिकल कॉलेज बना बांसवाड़ा में गुरू गोविंद यूनिवर्सिटी और अन्य काम करने का मौका मिला। हमारी सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके बेणेश्वर धाम का विकास करवाने का काम किया जिसमें बेणेश्वर का मुख्य रोड बनाया और बांसवाड़ा रोड से बेणेश्वर धाम तक सड़क बनाई यह सब लोगों को याद है। 9 अगस्त को विश्व जनजाति दिवस कल्याण दिवस की घोषणा करके अवकाश करने का काम भी हमारी सरकार ने किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेवाड, बागड और कंठल की इस धरती पर 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में फिर से कमल खिलेगा। यह धरती पूजा की धरती है, यहां के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ कदम से कदम मिलाकर उस मुगलिया सल्तनत के बादशाह अकबर को यहां से खदेड़ने के लिए पराक्रम दिखाया। बेणेश्वर धाम के विकास में एक भी पैसा लगा है तो नरेंद्र मोदी सरकार में लगा है। आज डूंगरपुर में भी रेल जा रही है, वहीं रतलाम बांसवाड़ा प्रतापगढ़ में भी रेल लाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया। आजादी के बाद पहली बार डूंगरपुर बांसवाड़ा और चित्तौड़ में पहली बार मेडिकल कॉलेज खुले हैं, इस आदिवासी क्षेत्र में भी पहली बार हर ब्लॉक में करोड़ों रुपए के एकलव्य मॉडल स्कूल खुले हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के रथ चारों दिशाओं से निकले हैं। ये रथ अश्वमेघ यज्ञ के चार घोड़े हैं। गृहमंत्री अमित शाह जहां भी जाते हैं वहां से मुगलिया सरकार हमेशा हमेशा के लिए सत्ता से बाहर हो जाती है। मेवाड़ की धरती ने जब-जब करवट ली है तब तब राज बदला है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एक झूठा कॉन्टेस्ट चला रही है। इनको यह बताना पड़ेगा कि मेवाड़ में एक कांग्रेस की सीट बताओ जहां से कोई व्यक्ति एल लाख रूपए जीता हो। यदि गृह मंत्री अमित शाहर एएनआई की टीम नहीं भेजते तो कन्हैयालाल की हत्या के अपराधियों को पकड़ने का काम नहीं होता। लेकिन दुर्भाग्य है कि जैसे जयपुर बम ब्लास्ट में सरकार ने कमजोर कार्रवाई की वैसे ही कन्हैया की हत्या मामलों में हुआ। राजस्थान में 2023 में कमल खिलेगा और कन्हैया के हत्यारों को फांसी की सजा होगी। कांग्रेस ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पने का काम किया, लेकिन किसानों के लिए योजना अगर कोई लाया तो वह भाजपा है। प्रदेश में रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जयपुर में बैठे मुगलिया धृतराष्ट्र को एहसास तक नहीं होता।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बागड क्षेत्र के लिए गौरव का दिन है। हमारा जो नारा था जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा यह सपना पूरा हुआ धारा 370 हटाई गई। बेणेश्वर की भूमि अर्पण और तर्पण की भूमि है। यह रथ यात्रा बागड के गांव गांव में जाएगी। कल मुख्यमंत्री गहलोत अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए यहां आए थे। कल हमारी एक बहन की इज्जत धरियावद में तार-तार हुई है। किसानों की जमीने नीलाम हुई। युवा पेपर लीक से ठगा गया। इस शासन में मानव तस्करी की घटनाएं हुई और अस्पताल से शिशु चुराए जाने लगे। प्रदेश की गहलोत सरकार की बुनियाद को हिलाने के लिए और कन्हैयाल की हत्या का बदला लेने का समय आ गया। सरकार अन्नपूर्णा फूड पैकिट बांट रही है। भाईयों इन पैकिटों में जहर और मिलावटी सामान भरा गया है। इसमें संस्थागत भ्रष्टाचार किया गया है।

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेणेश्वर धाम को चमकाने के लिए हमारी मोदी सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के जरिये बहुत बजट दिया है। हमारे खिलाफ कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कभी कहते है कि संविधान बदल देंगे, कभी कहते हैं कि हमारा ये बुरा कर देंगे। जबकि नरेन्द्र मोदी संविधान को झुककर दंडवत प्रणाम करते हैैं। संसद में जाते हैं तो वहां भी वो साष्टांग दंडवत करते हैं। एैसा व्यक्ति देश की संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। आप लोग भ्रम में ना आएं भाजपा को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article