ब्यावर,जयपुर।
बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर ब्यावर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जहां केंद्रीय यातायात राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 2 सितंबर से प्रदेश भर में शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का बहुत ही जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है। अब यह संकल्प यात्रा जन यात्रा बनकर कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए सत्ता से उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ लगातार अपने विजय संकल्प की ओर बढ़ रही है।
जी-20 जिस तरह से भारत का यशोगान मना रहा है, भव्य स्वागत और आयोजन कर रहा है। भारत के अलावा कोई भी देश ऐसा नहीं कर सकता।
वीके सिंह ने कहा कि जी20 ताकतवर देश का ग्रुप है, जिसे मोदी ने भारत को सांस्कृतिक रूप से मजबूत किया है और इस विरासत के जरिए देश को विश्व मंच पर पावर सेंटर के रूप में स्थापित करने तथा भारत के गौरवशाली वैभव को जन-जन तक पहुंचाया है। जो अमित छाप भारत छोड़ेगा, कोई और देश ऐसा नहीं कर सकेगा। सभी देशों ने भारत की वैश्विक स्तर पर खुले मन से प्रशंसा की है। बायोफ्यूल विज्ञान पर मोदी जी के नेतृत्व में सफलता भारत को आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा में ले जा रही है। जी20 का स्वरूप भारत की भव्यता तय कर रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जनता ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। इसलिए हमें इस परिवर्तन यात्रा निकल रही है, ताकि जनता साथ आए और राहत मिले। जनता ने भी अपने जोश और उत्साह के साथ परिवर्तन की पुष्टि के साथ भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में ला रही हैं। पूरे प्रदेश भर में परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है।
वीके सिंह ने कहा, राजस्थान में बेरोजगारी के लिए कांग्रेस ने वादे तो बहुत किए, लेकिन कभी भी पूरा नही किया। प्रदेश में युवाओं के साथ भी धोखा हुआ है, 19 से ज्यादा बार पेपरलीक की घटनाएं हुई हैं। राजस्थान में मेहनती लोग रहते हैं, जब पेपर लीक होता है, तो सबसे ज्यादा दु:ख युवा लोग होते हैं। उन युवा के परिवारजन भी परेशान हो रहे हैं। वही राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार रेप और हत्या की घटनाओं को रोकने में भी पूर्ण रूप से विफल रही है, हर तरफ अराजकता व जंगलराज का कुराज दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बहन-बेटियां महिलाएं डर के माहौल में जी रही है, आए दिन उत्कर्म एवं उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश में हो रही है। महिला, किसान व छोटे उद्यमियों के लिए उद्योग व दुकानों आदि के लिए व्यापार में कमाने के लिए कर्ज के लिए मोदी सरकार ने योजना चल रही है। आज देश की सबसे बड़ी बिजली समस्या राजस्थान में है। गहलोत सरकार मुफ्त बिजली का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन लोगों को बिजली ही नहीं मिल पा रही है।
राजस्थान एक खुशहाल प्रदेश था, लेकिन पाँच वर्षों से राजस्थान की गहलोत सरकार के कुशासन में महिलाएँ अत्याचारी हो रही हैं। निर्वस्त्र कर महिलाओं को गांव में घुमाया जाता है। लूट, बलात्कार, डकैती की घटनाएं हो रही हैं, क्योंकि वर्तमान कांग्रेस सरकार इसकी दोषी है। जिसके लिए यही कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार हैं। राजस्थान की सरकार में कानून व्यवस्था पूर्णतया विफल है, इसलिए परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता से अच्छी व सुशासन वाली भाजपा सरकार राजस्थान के साथ बहुत आवश्यक है। वीके सिंह ने कहा, हमारी भाजपा सरकार सर्वस्पर्शी होगी। जाति, धर्म, मजहब को साथ लेकर चलने वाली सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महिला, दलित, पीड़ित, किसान, ओबीसी, युवा और जनजातियाँ सहित पूरे देश उनका परिवारजन है। इसके साथ ही भारत के वैज्ञानिककों की प्रतिभा का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को पहुंच कर कीर्तिमान स्थापित किया है।
जनरल वीके सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन जनता से जो वायदा किया वह पूरे नही किये गये है।
राज्यमंत्री वीके सिंह ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर भी बोले जिसमें उन्होंने सबसे बड़े राजकीय अमृतकौर अस्पताल के जर्जर भवन तथा अव्यवस्थाओं की भारी असुविधा और कमी, डॉक्टरों की कमी के चलते यहां के आमजन परेशान, लाचार और बेबस है। साथ ही सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई नहीं हो रही है। केंद्रीय जल जीवन मिशन के तहत स्थानीय विधानसभा क्षेत्र ब्यावर में घरों में पानी के नल नहीं लगे हैं, ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में जंगलराज व कुशासन की स्थिति बन चुकी है। सरेआम गोलीबारी, नकबजनी, डकैती व लूटपाट सहित गैगवार का भी खतरा बन हुआ है। इस पर कानूनी रोकथाम लगनी चाहिए। टाटगढ़ उपखंड पर प्रशासनिक पद खाली हैं जिससे जनता का असंतोष है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ यहां की जनता को अभी तक नहीं मिला है। गहलोत सरकार राहत कैंप के माध्यम से सीनियर सिटीजन एवं वृद्ध जनों के साथ आहत का खेल खेल रही है। सामान्य मूलभूत जन सुविधाओं का अभाव हो रखा है।
इस पत्रकार वार्ता में सभी पत्रकारों के सवालों के जवाब भी केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने दिए।
अंत में पूरे राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने तथा कमल के फूल के निशान के नीचे मिलकर आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तथा विजय संकल्प के साथ सिद्धि प्राप्त करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं तथा देश के ऐतिहासिक कार्यों के द्वारा जनता से संवाद बनाकर योजनाओं को घर-घर तक पहुंच रही हैं।