Sunday, October 13, 2024

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, फिर से भाजपा सरकार बनेगी और फिर से विकास होगा: वसुन्धरा राजे

Must read

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आएगी और फिर से विकास होगा। रुके हुए विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि संकट के समय भगवान हर स्तर पर भक्तों की मदद करते है। जैसे भगवान श्री कृष्ण ने सेन महाराज का रूप धारण कर उन पर कृपा की। भगवान की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती।भगवान के घर देर हो पर अंधेर नहीं होती।

पूर्व सीएम राजे अलवर ज़िले की बलदेवगढ़ पंचायत के बरवा डूँगरी गाँव स्थित नारायणी माता मंदिर में सेन समाज द्वारा आयोजित पदयात्रा समापन समारोह में बोल रही थी।कार्यक्रम में अलवर विधायक संजय शर्मा भी उपस्थित थे।जयपुर से अलवर जाते समय राजे का जगह-जगह स्वागत हुआ।

उन्होंने कहा कि भगवान इंसान बनाता है,लेकिन उसे सुंदर इंसान सेन समाज ही बनाता है।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि धर्म आधारित व्यक्ति के जीवन में संघर्ष रहता है,पर जीत उसी की होती है।क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलता है।सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार मानता है।सेन महाराज में ऐसे ही गुण थे।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि ऐसे सैन महाराज की ज्योति लेकर हज़ारों भक्त जन पदयात्रा करते हुए यहाँ पहुँचे है।इस पद यात्रा में राजस्थान से ही नहीं आस-पास के प्रदेशों से भी लोग आये हैं। मध्यप्रदेश,गुजरात,यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल,जम्मू कश्मीर जैसे प्रांतों से लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article