Saturday, October 12, 2024

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर सक्रिय,कांग्रेस की सरकार को बताया लूट कि दुकान-राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह

Must read


जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह दिवसीय प्रवास के दौरान रेल मार्ग से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचने लघु उद्योग भारती सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में इस बार भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से जनता पूरी तरह परेशान है और इस बार भाजपा को सत्ता में लाएगी।
प्रभारी सिंह ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों का सिलसिलेवार वर्णन किया। उन्होंने बताया कि महिला, किसान, युवा, व्यापारी व सभी वर्ग के लोगों को कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने पूर्व में चुनाव के समय जो वायदे किए उन्हें वे पूरे 5 साल के शासन में पूरे करने में असफल रही। गहलोत सरकार के शासन में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बड़े और प्रदेश के कई जिलों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं होने से माहौल खराब हुआ जिसके लिए कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव को लेकर पूरे सक्रिय हैं और पुरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि जोधपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है यहां की सभी 10 सीटों पर भी भाजपा परचम लहराएगी।
भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी ने गत चुनाव में किसानों की कर्ज माफी को लेकर लंबे चौड़े वायदे किए लेकिन राहुल गांधी व अशोक गहलोत उन वादों पर खरा नहीं उतरे जिससे किसानों में मायूसी छाई हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है इसके कारण किसानों को खेत खलियान में वह विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसे लेकर दोनों वर्गों में नाराजगी है। प्रदेश के युवा पूरी तरह भाजपा के साथ है और युवा किसी के साथ जुड़ जाते हैं तो उसे राजनीतिक दल को पूरा बल मिल जाता है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था से पूरा तंत्र ठप होने से कई समस्याएं पैदा हो गई है। गहलोत सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक से युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है, युवाओं में गुस्सा है और विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर भाजपा की सरकार बनायेगी। अरुण सिंह ने बताया कि राजस्थान में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यकलापों को लेकर पार्टी चुनाव मैदान में आ गई है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहुत ओछी राजनीति कर रहे हैं। रामदेवरा के किसान की ओर से उसकी फोटो का किसने की जमीन नीलामी के विज्ञापन में बिना उसकी अनुमति के उपयोग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के अधिकारी जाकर उसको डरा रहे हैं।
कांग्रेस शासन में साधुओं की हत्या हुई, बजरी माफियों पर गहलोत सरकार अंकुश लगाने नाकाम रही। कांग्रेस शासन में 17 बार पेपर लीक हुए, युवाओं के केरियर से खिलवाड़ा किया। गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि सरकार आमजन को लूट रही है या यु कहे कि कांग्रेस सरकार लूट की दूकान बन गई है इसलिये सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार की सोने की सिल्ली मिलती है।

इस बार गहलोत भी हारेंगे
भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि इस बार जोधपुर जिले की सभी 10 सीट भाजपा के खाते में आएगी और खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हारेंगे। अरूण सिंह ने काह कि कांग्रेस के शासन में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को सफल बता रहे है लेकिन वो 25 लाख के लाभार्थी का नाम तो खोले। अस्पताल में डाक्टरों और दवाईयों की कमी है जिसके चलते आमजन परेशान है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article