Saturday, October 12, 2024

भाजपा का कुनबा बढा, 10 नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता, पूर्व आईएएस अंतर सिंह नेहरा सहित कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा ने थामा भगवा

Must read

जयपुर। राज्य में ​भाजपा का कुनबा लगातार बढता ही जा रहा है। विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास बढ रहा है। इसको लेकर आज कांग्रेस और आरएलपी छोडकर आए 10 प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। भाजपा मीडिया सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने पूर्व आईएएस व जयपुर जिला कलक्टर रहे अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा सहित आरएलपी व कांग्रेस के नेताओं को भाजपा का दुपट्टा ओढाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वालो में खींवसर प्रधान व आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य सीमा चौधरी, आरएलपी की मूंडवा प्रधान गीता देवी व उनके पति आरएलपी नेता रेवतराम डागा, आरएलपी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता महिपाल महला फतेहपुर, सरपंच संघ के अध्यक्ष व बोजास सरपंच जगदीश बीडियासर, नागौर के मौलासर पूर्व प्रधान व कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य झालाराम भाकर, पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरडक तथा हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन चावला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्थान में नारियों का सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है और सनातन की रक्षा भी नहीं कर पा रही है। वहीं राज्य का आमजन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास बढता जा रहा है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपडा साफ करने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार बैठी है।

1 अंतर सिंह नेहरा, आईएएस अधिकारी, 30 सितंबर को स्वैछिक सेवानिवृति ली है। एक ईमानदार अधिकारी के रूप में आप की विशिष्ठ पहचान है।

2 श्री सुरेश मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी है।सांगानेर से आप कांग्रेस प्र्त्याक्षी रहे है।सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रहे है।

3 सीमा चौधरी जी, प्रधान खींवसर निर्दलीय प्रधान है। आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य है।

4 गीता देवी जी, प्रधान, मुंडवाआप आरएलपी से प्रधान है।

5 रेवतराम जी डागा, आरएलपी, मुंडवा
इनके पिताजी 30 वर्षों तक सरपंच रहे है। आप स्वयं 15 वर्ष सरपंच रहे है। आपकी पत्नी गीतादेवी मुंडवा की प्रधान है। आप आरएलपी के वरिष्ठ नेता है।

6 महिपाल महला जी फतेहपुर, पूर्व मुख्य प्रवक्ता, आरएलपी

7 जगदीश बीडियासर जी, सरपंच बोजास अध्यक्ष सरपंच संघ, आरएलपी

8 झालाराम जी भाकर जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस, पूर्व प्रधान मोलासर, नागौर

9 भगवानाराम जी बुरडक, पूर्व प्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व सरपंच,इनकी पत्नी तीजादेवी भी पूर्व प्रधान है

10 डॉ सुमन चावला, हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव रही है।हनुमानगढ से 2013 में निर्दलीय चुनाव लडा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article