Saturday, October 12, 2024

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नमो एप अभियान से जुड़े पदाधिकारियों की नमो एप प्रदेश समन्वयक आवड़दान चारण और सह संयोजक आईटी नरेन्द्र कटारा ने बैठक कर की समीक्षा

Must read

भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में गुुरुवार को नमो एप अभियान से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक नमो एप प्रदेश समन्वयक आवड़दान चारण एवं प्रदेश सह संयोजक आईटी नरेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

बैठक में नमो एप, विकसित भारत एंबेसडर अभियान के बारे में रूपरेखा तय की गई। बैठक में नमो एप सह समन्वयक विरेन्द्र शर्मा, विशाल पार्थ, वरूण धनाडया सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडर’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी विशेष अभियान है, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। अभियान की सफलता के लिए राजस्थान को 30 लाख नमो एप डाउनलोड करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निम्न प्रकार से अभियान राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निम्न प्रकार अभियान को संचालित करने हेतु नियुक्त करना चाहिए।

जिला महामंत्री मॉनिटरिंग करेंगे : 

जिला महामंत्री अभियान प्रमुख के रूप में क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग का कार्य देखेंगे। जिले के तीन जिला उपाध्यक्ष इस अभियान में सह प्रमुख के रूप में काम करेंगे। आईटी और सोशल मीडिया के जिला संयोजक को अपनी टीम के साथ इस अभियान के शिविरों में तकनीकी सहयोग करेंगे और एक जिला उपाध्यक्ष और जिला आईटी संयोजक संयोजक मूल संगठन के शिवरों में अपना सहयोग करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि अभियान सफल हो। इस अभियान की सफलता के लिए प्रस्तुत रिपोर्ट प्रदत्त सीट के अनुसार शिविर संपन्न होने के तुरंत बाद रिपोर्ट जिला जिला महामंत्री अभियान प्रमुख को प्रस्तुत होगी। जिसमें नमो ऐप डाउनलोड करने वाले का नाम, मोबाइल नंबर व दिनांक लिखा होना आवश्यक रहेगा। 

इस रिपोर्ट को इक्सेल शीट में टाइप कराकर प्रदेश कार्यालय भेजने में जिला आईटी संयोजक सहयोग करेंगे। प्रत्येक शिविर में कम से कम 500 नमो ऐप डाउनलोड हो और सभी नमो ऐप डाउनलोड करने वाले अपने प्रोफाइल को तुरंत कंप्लीट करें ऐसा हम प्रयास करेंगे। 

10 फरवरी को प्रत्येक मोर्चा और मंडल में होगा आयोजन : 

10 फरवरी में युवा मोर्चा को छोड़कर शेष प्रत्येक मोर्चा अलग अलग प्रत्येक मण्डल में शिविर का आयोजन कराएगा। एक मंडल में कुल 6 शिविर आयोजित होंगे और एक शिविर में काम से कम 150 नमो ऐप डाउनलोड करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए‌गा। 

शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो इसके लिए मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी चिंता करेंगे। 12 फरवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 500 कॉलेज में परीक्षा पर चर्चा आयोजन का होर्डिंग लगाकर नमो ऐप डाउनलोड कराकर . डाउनलोड करने वाले सभी के मोबाइल में प्रोफाइल अपडेट कराया जाएगा। सभी के नाम और मोबाइल नंबर दिनांक के साथ एक सीट पर लिखकर जिला अभियान प्रमुख को भेजने होंगे। 

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष या प्रदेश और जिला द्वारा नियुक्त कार्यकर्ता इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करेंगे। 13 फरवरी को युवा मोर्चा द्वारा अन्य 500 कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा और कम से कम 500 नमो ऐप डाउनलोड करवाए जाएंगे। 15 फरवरी को को प्रत्येक मंडल पर चार शिवरों का आयोजन होगा। 

आईटी विभाग एवं नमो ऐप नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडर’ अभियान के संयोजक अपनी टीम के साथ प्रदेश स्तर पर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article