Monday, October 14, 2024

भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को, राजनाथ सिंह सहित तीनों पर्यवेक्षक लेंगे बैठक, विधायकों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की ओर से भेजा बुलावा

Must read

भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार शाम 04 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। दोपहर 1.30 बजे से भाजपा के सभी नव-निर्वाचित विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।  

भाजपा के प्रदेश महामंत्रीऔर विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। भजनलाल प्रदेश महामंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे विधायक दल की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।  

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article