Home राजनीति मुख्यमंत्री शर्मा से लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीयअध्यक्ष घनश्याम ओझा की अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात,लघु उद्योग भारती को स्टोन मार्ट का आयोजक नियुक्त

मुख्यमंत्री शर्मा से लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीयअध्यक्ष घनश्याम ओझा की अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात,लघु उद्योग भारती को स्टोन मार्ट का आयोजक नियुक्त

0

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। राज्य सरकार द्वारा लघु उद्योग भारती को स्टोन मार्ट 2026 का आयोजक नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद के मार्गदर्शन में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री शर्मा का आभार व्यक्त किया गया।

संस्था के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि देशभर में 575 से अधिक जिलों में लगभग 50 हजार उद्यमी सदस्यों के संग लघु उद्योग भारती आज विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। लघु उद्योग भारती द्वारा विगत दो दशक में देशभर में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर इण्डिया इण्ड्रस्ट्रीयल फेयर के नाम से 8 प्रदर्शनियां एवं इण्डिया मैन्यूफैक्चरिंग शो के नाम से 6 प्रदशनियाँ आयोजित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापक संगठन क्षमता के आधार पर संस्थान यह सुनिश्चित करेगा कि स्टोन मार्ट-2026 का भव्य आयोजन हो तथा राजस्थान के पत्थर उद्योग को विश्व में एक नई पहचान मिलें। 

प्रतिनिधि मण्डल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना, राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना, श्री नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here