Sunday, October 13, 2024

मेरी कलाई पर बांधा रक्षासूत्र सिर्फ एक धागा नहीं है, ये अटूट बंधन है हमारे विश्वास का, संकल्प है नारी शक्ति का, उम्मीद है हमारे राजस्थान की: वसुन्धरा राजे

Must read

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना अधूरी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश भर से आई महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधावा रही थी। उन्होंने कहा कि यहाँ मौजूद महिलाओं का जोश देख कर यह तय है कि नारी शक्ति का यह प्रवाह राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि वे बोली रक्षा सूत्र यूँ तो कच्चा धागा है,पर मज़बूत और अटूट है।मेरे लिए सुरक्षा कवच है।इसमें राजस्थान की संपूर्ण महिलाओं की शक्ति है जो मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा। प्रदेशवासियों की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।उन्होंने कहा कि महाभारत में कृष्ण की अंगुली कट गई तो द्रौपदी ने साड़ी फाड़ कर कृष्ण की उँगली पर बांधी। कृष्ण ने भी कोरवों से उसकी रक्षा की।मैं भी कृष्ण की प्रेरणा से आपकी सेवा करूँगी और हर राजस्थानी के हक़ के लिए लड़ती रहूँगी।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि यह धागा उसे ही बांधे जो इस धागे का धर्म निभाये,जैसे भगवान कृष्ण।उन्होंने कहा कि समाज रूपी बगीचा तब ही खूबसूरत दिखेगा जब उसमें सभी किस्मों के फूल समान भाव से खिलेंगे।अब मिलकर एक ऐसा राजस्थान बनाएं,जहां हमारी बेटियां बेखौफ़ अपना बचपन जी सकें।हमारी बहनें बिना किसी बाधा के अपने सपने पूरे कर सकें।हमारी माताएं सम्मान के साथ सिर ऊँचा करके चल सके।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article