Saturday, October 12, 2024

राहुल और प्रियंका के लिए राजस्थान महज पिकनिक स्पॉट, अच्छा होता दुष्कर्म पीडिताओं के घर जाकर उन्हे संवदेनाएं देतेः-डॉ. अल्का गुर्जर

Must read

प्रदेश में बढती दुष्कर्म की घटनाओं और बेलगाम अपराध को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मानगढ आए और अपने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपा कर चले गए। राहुल गांधी ने सलूंबर, कोटडी और खाजूवाला की दुष्कर्म पीडिताओं के घर जाने का साहस नहीं दिखाया। बीते दिनों अलवर में मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रियंका गांधी रणथंबौर घूमने तो आई लेकिन अलवर पीडिता के घर जाकर संवेदना जताने तक नहीं गई। गहलोत सरकार की चिंरजीवी महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की योजना भी महिलाओं के लिए आफत बन गई। टोडाभीम में एक सरकारी कर्मचारी नाबालिग को स्मार्टफोन दिलाने के बहाने घर से बहलाकर ले गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जयपुर में एक ही दिन में चार दुष्कर्म की घटनाएं घटती हैं उसी दिन उदयपुर और अलवर में भी दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। प्रदेश में दुष्कर्म के अपराधों की फेहरिस्त बढती जा रही है। लेकिन सरकार मौन है।

डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि जयपुर, उदयपुर, दौसा, जोधपुर, सीकर, भिनाय, सवाईमाधोपुर, हनुमानगढ, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू और अलवर में पिछले दो दिनों में दुष्कर्म और अपराध के मामले सामने आए हैं। पूर्व की दुष्कर्म घटनाओं की बात करें तो थानागाजी, अलवर में मूक बधिर के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य दुष्कर्म कांड प्रदेश में देखेने को मिले, लेकिन प्रदेश की सरकार मूक बनकर सब देख रही है। महिला अपराधों पर कार्रवाई करने के बजाय अनर्गल बयान देना ही सरकार का धर्म बन गया है। सरकार के पास दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने का कोई कारगर उपाय नहीं है। भीलवाडा के कोटडी में नाबालिग के शव को दुष्कर्म के बाद भट्टी में डाला गया। उसी भीलवाडा में एक बच्ची के पीने के पानी में पेशाब मिलाने की घटना, ये सभी झकझोर देने वाली घटनाएं हैं।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में प्रतिदिन होने वाले दुष्कर्म के मामले इस कदर बढे हैं कि एनसीआर का आंकड़ा भी अब याद नहीं है। अखबार मोबाइल खोलते ही कोई ना कोई घटना हमारे सामने होती है जो अत्यंत हृदय विदारक होती है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं, उनके भीतर प्रशासन और सरकार का भय ही नहीं है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अपने बयान में कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं। वहीं राजस्थान में हत्या और दुष्कर्म के मामलों में हर दिन बढोतरी हो रही है, आप इन घटनाओं से अंदायजा लगा सकते हैं कि प्रदेश के मुखिया जननायक हैं, या खलनायक हैं।
डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि बीते 10 अगस्त को हनुमानगढ़ में हत्या, बूंदी के लाखेरी में युवक की हत्या, मेहंदीपुर बालाजी में व्यापारी की हत्या जैसलमेर के ढाबे पर खाना नहीं बनने पर कुक की हत्या और बीकानेर में चाकू से गला काटकर युवा की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। 16 वर्षिय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या और शव कुंए में फेंक दिया। इसके अलावा 11 अगस्त को प्रदेश में फायरिंग लगभग 8 बड़ी घटनाएं घटी। वहीं 12 अगस्त को हनुमानगढ़ में गोली मारकर हत्या, अलवर में युवक की लाश का मिलना और जयपुर के झोटवाड़ा में युवक को गोली मारने की घटना शामिल हैं। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article