Home राजनीति लाल डायरी के राज खुलेंगे तो कांग्रेस के नेताओं की बढ़ेगी मुश्किलें: नरेंद्र मोदी

लाल डायरी के राज खुलेंगे तो कांग्रेस के नेताओं की बढ़ेगी मुश्किलें: नरेंद्र मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाल डायरी के बारे में आपने सूना होगा। यही डायरी बनी कांग्रेस के जी का जंजाल बन गई है। इस डायरी में कई राज छुपे हुए हैं। इन राज के बाहर आने पर कांग्रेस के नेताओं के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

गुरुवार को भाजपा की चुनावी सभाको संबोधित पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश महिलाओं के अपराध में नंबर 1 बन गया है। यहां बहन, बेटियों के साथ साथ दलित भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों को लेकर कांग्रेस नेता और मंत्री कहते हैं यह मर्दों का काम है। कांग्रेस के नेताओं ने ऐसे बयान देकर ने ऐसे बयान देकर महिलाओं के साथ साथ मर्दों का भी किया अपमान किया है। ऐसे सोच वाले लोगों की वजह से बहन बेटियां खेत खलिहानों में नहीं जा सकती। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में बहन बेटियों की बुरी गर्त हुई। यहां दो आदिवासी बहनों की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस राज में अपराधी सोच वाले लोगों को बढ़ावा मिला। मैं आपका दर्द और आक्रोश समझता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि बहन-बेटियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार तभी खत्म होंगे जब यहां से कांग्रेस सरकार की विदाई होगी। राजस्थान से भाजपा गुंडाराज और अपराध खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा राज में बहन बेटियों को घरों से निडर होकर निकल सकेंगी, यह मोदी की गारंटी है। इसलिए, 25 नवंबर को मतदान करने के लिए, तो इस संकल्प के साथ निकलें की कांग्रेस सरकार की विदाई हो।

पीएम मोदी ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के पांच साल के राज ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया। लोगों की भलाई के बारे में सोचने की बजाए कांग्रेस में यह खींचतान चलती रही की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा। कांग्रेस लोगों को झूठे वादे करके सत्ता में आई थी, अब लोगों को उसके झूठे वादों पर भरोसा नहीं है। वह अपने किए हुए वादों पर खरा नहीं उतरी। कांग्रेस राज में राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल है। कांग्रेस ने बिजली के बिलों में सब्सिडी देने का वादा किया, लेकिन बकाया के नाम से लोगों से पुराने बिल वसूल किए जा रहे ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा-पानी की तरह है। जैसे लोग हवा और पानी के बिना नहीं रह सकते, वैसे ही कांग्रेस भ्रष्टाचार के बिना नहीं रह सकती। कांग्रेस के नेता खुद इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। प्रदेश को कांग्रेस के जंगल राज से बाहर निकालना जरूरी है। राजस्थान में भाजपा सरकार आने पर हर भ्रष्टाचारी पर सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों के लॉकर्स से सोना निकल रहा है। जिन्होंने राज्य को लूटा है, उन्हें लूटी हुई राशि लौटानी पड़ेगी। केंद्र में आप लोगों ने भाजपा और मुझे सेवा करने का मौका दिया है, आपने मुझे काम करने का आदेश दिया है और आपका आदेश मानना होगा। भ्रष्टाचार को खत्म करके रहूंगा। प्रदेश में सिर्फ छोटी मछलियों पर ही कार्रवाई होती है, बड़ी मछली पर कार्रवाई नहीं होती। भाजपा राज में छोटी और बड़ी मछलियों पर कार्रवाई होगी। यही नहीं, भ्रष्टाचार में लिप्त ‘मगरमच्छों’ पर भी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here