Sunday, October 13, 2024

लोकसभा आम चुनाव-2024: प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में 2.54 करोड़ से अधिक लोग मतदान करेंगे

Must read

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में 2.54 करोड़ मतदाता शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सभी क्षेत्रों की मतदाता सूचियां विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध हैं। इन मतदाता सूचियों में कुल 2,54,29,610 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इन क्षेत्रों के मतदाताओं का आंकड़ा 2.32 करोड़ था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार, 12 लोकसभा क्षेत्रों में सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,15,541 हैं, जिनमें 1,32,89,538 पुरुष, 1,20,25,699 महिला एवं 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनके साथ ही इस क्षेत्रों से 1,14,069 सर्विस वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 18-19 वर्ष उम्र के लगभग 7.99 लाख नव मतदाता पहली बार लोकसभा के लिए मतदान करेंगे। इन क्षेत्रों में कुल 2,51,250 दिव्यांग मतदाता हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 2,31,79,623 मतदाता थे. इसमें सामान्य मतदाताओं की संख्या 2,30,68,868 थी और 1.11 लाख सर्विस वोटर थे।  बीते 5 वर्ष में इन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या में लगभग 22.5 लाख बढ़ी है। 

प्रथम चरण: वर्ष 2024 और 2019 के आंकडों की तुलना

वर्ष 2024 वर्ष 2019 वृद्धि, कुल मतदाता2,54,29,6102,31,79,62322,49,987,पुरूष मतदाता1,33,99,9141,22,53,61511,46,299 महिला मतदाता1,20,29,3921,09,25,88311,03,509,थर्ड जेंडर मतदाता 304125179

प्रथम चरण वाले लोकसभा क्षेत्रों में वर्ष 2024 में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,33,99,914 है, जबकि वर्ष 2019 में इन लोकसभा क्षेत्रों के लिए पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,22,53,615 थी। इसी प्रकार, वर्ष 2024 में महिला मतदाताओं की संख्या 1,20,29,392 है, जबकि वर्ष 2019 में यह संख्या 1,09,25,883 थी।  थर्ड जेंडर पंजीकृत मतदाताओं की संख्या वर्ष 2019 में 125 के मुकाबले बढ़कर 304 हो गई है।  

मतदाताओं की श्रेणीवार संख्या मतदाता श्रेणीपुरूषमहिलाथर्ड जेंडरकुल सामान्य वोटर 1,32,89,5381,20,25,6993042,53,15,541

सर्विस वोटर1,10,3763,69301,14,069

कुल मतदाता1,33,99,9141,20,29,3923042,54,29,610

आयु 18-19 वर्ष 4,77,439, 3,21,0765, 7,98,520

आयु 85+ वर्ष 92,7081,77,39212,70,101

दिव्यांग1,69,18482,06332,51,250

एनआरआई 110490159 

सबसे अधिक और कम मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदाता जयपुर में 22,88,793 हैं, जबकि दौसा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 19,03,520 वोटर हैं। प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 8,699 मतदाताओं में से सबसे अधिक संख्या झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में है। 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article