Saturday, October 12, 2024

लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता: डा. विनय सहस्त्रबुद्धे

Must read

प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति, लोकसभा कलस्टर प्रभारी एंव संयोजकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी मतदाता हमारे  संपर्क से अछूता ना रहे, जिसके पास हम मोदी सरकार का काम और भाजपा की नीतियों को लेकर ना पहुंचे। 

लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  10 साल के कार्यकाल में देश में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। गरीब को मान मिला है, समाज के वंचित को अधिकार मिला है। इसके कारण पूरे देश में भाजपा और मोदी जी के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है। हमें लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है ताकि राजस्थान सभी सीटों पर जीत की हैट्रिक बना सकें। 

विकसित भारत के लिए मोदी सरकार जरूरी, राजस्थान निभाएंगा पूरी भागीदारी:  सी पी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है। यह वह टीम है जिसने तीन महीने पहले ही राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का काम किया। जिसके कारण आज राजस्थान की जनता राहत महसूस कर रही है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हम जनता के मोदी जी पर विश्वास को भाजपा की 25 की 25 सीटों पर जीत में बदलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति के चलते इस बार भाजपा  400 पार के लक्ष्य को अर्जित करेगी। इसमें राजस्थान का प्रत्येक मतदाता अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएंगा। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की ओर से जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उस जिम्मेदारी का निर्वाहन समर्पित भाव से करें। हम सब सामान्य कार्यकर्ता है, जनता ने भाजपा पर भरोसा किया और मोदी जी की गारंटी में विश्वास कर हमें सेवा का अवसर दिया है। इस लिए हमें सामान्य कार्यकर्ता का भाव अपने में बनाए रखते हुए जनता के बीच जाना चाहिए। 

जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं का साथ, फिर से 25 सीटों पर कमल खिलाकर राजस्थान रचेगा इतिहासः भजनलाल शर्मा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करता है। इसलिए संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरी है। प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जोड़ने का प्रयास करें। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद एंव कार्यकर्ताओं का साथ भाजपा को मिलेगा और प्रदेश की 25 की 25 सीटों पर कमल खिलेगा। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर, सांसद प्रवेश वर्मा, ओंकार सिंह लखावत ने भी बैठक को संबोधित किया। 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया मंच पर उपस्थित थे। बैठक में राज्यसभा सांसद एंव कलस्टर प्रभारी राजेंद्र गहलोत, राज्य सरकार के मंत्री डाॅ किरोडीलाल मीणा, झाबर सिंह खर्रा, अविनाश गहलोत, सुरेश रावत, गौतम दक, जोगाराम पटेल, हेमंत मीणा, पूर्व मंत्री एंव सांसद घनश्याम तिवाडी, अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, जितेंद्र गोठवाल, विधायक कुलदीप धनखड, गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article