Monday, October 14, 2024

वाटिका राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास रात ढाई बजे लगी आग,कई थडिया जाली,7 गैस के सिलेंडर मिले

Must read

जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में वाटिका राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास रात ढाई बजे भीषण आग लग गई। पुलिस ने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती छह महिलाओं को बाहर निकालकर जान बचाई। इस दौरान मौके पर पहुंची दमकल ने दो घंटे में आग को कंट्रोल किया। अब तक जांच में सामने आया है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किल होने से थड़ियों में आग लग गई थी। इससे एक के बाद एक दो दर्जन थड़ी आग की चपेट में आ गईं।

सांगानेर सदर थाने के हैड कॉन्स्टेबल हरदयालने बताया कि वे रात को गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली की वाटिका स्वास्थ्य केन्द्र के पास आग लग गई। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी की आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दौरान आग स्वास्थ्य केन्द्र की ओर बढ़ती दिखाई दी। इस पर केन्द्र में भर्ती 6 महिलाओं को पीसीआर में बिठाकर उन्हें केन्द्र से दूर किया। इस दौरान मौके पर दमकल पहुंची। दो घंटे में आग को कंट्रोल किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक थड़ी और एक दूध की डेयरी जलकर राख हो गई।

पुलिस को जांच के दौरान पुलिस को थड़ियों में भरे हुए सिलेंडर मिले। कुल 7 सिलेंडर भरे हुए मिले। अगर सिलेंडर फट जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article