Monday, October 21, 2024

सूरजपोल अनाज मंडी में 2470 लीटर सरसों तेल किया सीज

Must read

मिलावट रोकने के लिए संचालित विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के केंद्रीय दल ने सूरजपोल अनाज मंडी परिसर स्थित मैसर्स ताम्बी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रथम दृष्टया तेल में मिलावट की संभावना को देखते हुए 2470 लीटर सरसों तेल सीज किया गया है। संयुक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा डॉ. एस. एन. धौलपुरिया एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। डॉ. एस. एन. धौलपुरिया ने बताया कि मैसर्स ताम्बी ट्रेडिंग कंपनी के परिसर से टैगोर मार्का सरसों तेल के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को आगामी जांच के लिए केन्द्रीय जांच प्रयोगशाला भिजवाया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, अमित, लोकेश एवं देवेन्द्र भी मौजूद रहे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article