राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं 18वीं लोकसभा के सदस्यों को बधाई देती हूं। आप देश के मतदाताओं का विश्वास जीत कर आए हैं। ये सौभाग्य कम लोगों को मिलता है। मुझे आशा है आप इसे निभाएंगे।
2036 ओलिंपिक की तैयारी में जुटे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा किभारत के युवा खिलाड़ी कुछ दिन बाद पेरिस ओलिंपिक जाने वाले हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। इसके साथ ही हम 2036 ओलिंपिक की तैयारी के लिए प्रयासरत हैं।
पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दिलाएंगे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हाल ही में कुछ परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है। पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुईं, इसके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। संसद ने भी इसके लिए कानून बनाया है।
सरकार एक डिजीटल यूनिवर्सिटी बना रही
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार एक डिजीटल यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सेक्टर बन चुका है।
ग्रुप डी और सी से इंटरव्यू खत्म किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार देश के हर युवा को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का वातावरण दे रही है। ग्रुप डी और सी से इंटरव्यू खत्म किया है। युवाओं को भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का विकल्प दिया है।
सेनाओं ने भारतीय कंपनियों से हथियार खरीदने का निर्णय
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी सेनाओं ने हथियार और उपकरण भारतीय कंपनियों से ही खरीदने का निर्णय लिया है। सैनिकों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए 4 दशक बाद वन रैंक वन पेंशन योजना लागू हुई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भारत एक लाख करोड़ से ज्यादा की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है। फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस का सौदा, डिफेंस सेक्टर में भारत की मजबूत पकड़ का नतीजा है। डिफेंस में आत्मनिर्भर होने के लिए मेरी सरकार यूपी औरतमिलनाडु में दो डिफेंस कॉरिडोर विकसित कर रही है।
जीएसटी ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जीएसटी ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ का स्तर पार कर गया है। इससे राज्यों का भी विकास हुआ है।
अस्थिर सरकार के दौर में कई सरकारें रिफॉर्म नहीं कर पाईं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश में कई दशकों तक अस्थिर सरकार के दौर में कई सरकारें रिफॉर्म नहीं कर पाईं। देश की जनता ने ऐसी सरकार को चुना है जो इन रिफॉर्म को कर रही है। इनका विरोध हुआ लेकिन ये सभी कसौटी पर खरे उतरे हैं।
25 हजार जन औषधि सेंटर खोले जा रहे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पहली बार देश में करोड़ों गरीबों के लिए शौचालय बनाए गए हैं। देश में 25 हजार जन औषधि सेंटर खोलने का काम चल रहा है। 70 से ज्यादा उम्र के लोगों को भीआयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बाबा साहब का मानना था कि किसी भी समाज की तरक्की निचले तबके की तरक्की पर निर्भर है। मेरी सरकार ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि उनके लिए काम किया जा रहा है।
कोरोना के कठिन समय में गरीब को मुफ्त राशन देने योजना शुरू की। इसकालाभ उन्हें अभी भी मिल रहा है।
पीएम सूर्य घर योजना में एक करोड़ परिवार रजिस्टर्ड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 30 हजार महिलाओं को कृषि सखी बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे किसानों की मदद कर सकें। मेरी सरकार का ये प्रयास है कि वे अधिक से अधिक बचत कर सकें। बैंक में ज्यादा ब्याज देने वाली सुकन्या समृद्धि योजना से उन्हें बहुत लाभ हो रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना में कम समय में एक करोड़ परिवार रजिस्टर्ड हैं। मेरी सरकार की योजनाओं में प्राथमिकता किसानों, महिलाओं और गरीबों को दी जा रही है।
3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने अभियान चलाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की नई शुरुआत की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की ताकत है। एक दशक में आर्थिक सामर्थ्य बढ़ा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने अभियान चलाया। इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद ली जा रही है। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप को ड्रोन दिए जा रहे हैं।नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 3 लाख 80 हजार किमी से ज्यादा सड़के बनाई हैं। नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई है। मेरी सरकार में पहली बार इतने व्यापक रूप से काम हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में हर तरह की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। असम में 27 हजार करोड़ की लागत से सेमी कंडक्टर प्लान बनाया जा रहा है। स्थायी शांति के लिए काम कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अप्रैल 2014 में भारत में 209 एयरलाइन बोर्ड थे। 2024 में इनकी संख्या 605 हो गई है। वंदे मेट्रो पर काम चल रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुनिया में बेहतरीन हो इस पर काम चल रहा है। ताकि भारत विकसित देशों के सामने खड़ा हो सके। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हाल ही में पूरी दुनिया ने योग दिवस मनाया है। योग और आयुष को बढ़ावा देकर भारत एक स्वस्थ्य वातावरण प्रदान कर रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भारत के प्रयास दूसरे देशों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आने वालो समय ग्रीन एरा है। मेरी सरकार इसके लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। ग्रीन एनर्जी या ग्रीन मोबेलिटी, हर सेक्टर में काम जारी है।उन्होंने कहा कि मैं 18वीं लोकसभा के सदस्यों को बधाई देती हूं। आप देश के मतदाताओं का विश्वास जीत कर आए हैं। ये सौभाग्य कम लोगों को मिलता है। मुझे आशा है आप इसे निभाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पहली बार घर पर जाकर मतदान करवाया गया। इसकी सराहना करती हूं। सदस्यगण, 2024 के चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया मे हो रही है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं ओम बिरला को भी शुभकामनाएं देती हूं। उनके पास बहुत व्यापक अनुभव हैं। वे लोकतांत्रिक परंपराओं काे नई ऊंचाई देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजकल दुनिया में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और सप्लाई चेन को सुदृढ़ कर रही है। आज का भारत दुनिया को चुनौती देने नहीं, बल्कि समाधान देने के लिए जाना जाता है। हम अनेक समाधान दे रहे हैं। हमारे मोटे अनाज की पहुंच दुनिया में हो इसके लिए अभियान चल रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार सर्विस सेक्टर को मजबूत करने में जुटी है। आज हर सेक्टर में भारत लीडर बन रहा है। इससे रोजगार के नए मौके बन रहे हैं। पिछले दस साल में मेरी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए काम किया है। छोटे किसानों की बड़ी समस्या भंडारण से जुड़ी होती है। मेरी सरकार दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना पर काम कर रही है। किसानों को 3 लाख 20 हजार करेाड़ की सम्मान निधि दे चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में रिकॉर्ड वृद्धि की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार का मत है कि दुनिया में निवेशकों को आकर्षित करने स्वस्थ्य स्पर्धा हो। सदस्यगण रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। बीते सालों में हमने 100 साल की सबसे बड़ी आपातकालीन दशा देखी है। आज भारत अकेले ही दुनिया की ग्रोथ में 15 प्रतिशत का योगदान दे रही है। मेरी सरकार देश को दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनाने में लगी है।