Monday, October 14, 2024

प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड कायम किए, जनता का सरकार से उठ चुका विश्वास:-राजेन्द्र राठौड

Must read


जयपुर/ चुरू। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को चुरू में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सी आर चौधरी, सांसद राहुल कस्वां, सांसद नरेंद्र खींचड़, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, जिला अध्यक्ष हरलाल सारण, परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक व पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, गौरीशंकर मंडावेवाला ने प्रेसवार्ता की ।
इस दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, और आगामी चुनाव तक प्रदेश में कांग्रेस लुप्त हो जाएगी । प्रदेश सरकार घोटाले की सरकार है इस सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है, आम जनता में आज इस सरकार के प्रति विश्वास खत्म हो गया है। इस कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नये रिकॉर्ड कायम किये है। निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण योजना से भ्रष्टाचार की बू आती है, अन्नपूर्णा योजना के तहत वितरण किये जाने वाले राशन किट की सामग्री की खराब गुणवता के कारण जनता में काफी रोष है। इसमें जो मिलावटी मिर्च,हल्दी और मसाले डाले गये है इससे प्रदेश की जनता का अपमान हुआ है। प्रदेशभर में आज पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वेट है और आम जनता महगाई से त्रस्त है। इसी के परिणामस्वरूप आज प्रदेश में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल जारी है। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री को उनकी मांगो पर सहानूभुति पूर्वक विचार करना चाहिए, क्योंकि इन लोगो को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली के बिलो में सरचार्ज और फिक्स चार्ज बढाए गए हैं, उसके बावजूद आम जनता आज बिजली के लिए तरस रही है। मुख्यमंत्री आमजनता को बिजली के बिल में छूट देने के नाम पर भ्रमित कर रहे है।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से ही किसानों की दुर्दशा प्रारंभ हो गई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्ज माफी की बात कही थी, परंतु आज वादाखिलाफी के चलते किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसान हित के लिए जो कार्य किये जा रहे है उनको प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में लागू नही किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के किसान दुखी है। यह कांग्रेस सरकार किसान विरोधी सरकार है आने वाले चुनाव में किसान इस सरकार के खिलाफ मतदान करेगा।
सांसद राहुल कस्वा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि क्रॉप कटिंग का मुआवजा देने में प्रदेश कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल रही है, जिसके चलते प्रदेश का किसान आर्थिक दुर्दशा का शिकार हो गया। आगामी चुनाव में आम जनता इस सरकार के खिलाफ वोट की चोट से अपना बदला लेगी। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 दिनो में संपूर्ण कर्जमाफी की बात कही थी, लेकिल आज तक किसान कर्जमाफी नहीं हो पाई।
जिला अध्यक्ष हरलाल सहारण ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का पूरे जिले में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, और जिस प्रकार की भीड़ इस परिवर्तन यात्रा में आम जनता की उमड़ रही है उसको देखते हुए आने वाले चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटो पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजय श्री प्राप्त करेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article