Friday, October 18, 2024

कांग्रेस के मानसरोवर में बनने वाले नए भवन के स्थल का जायजा लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

Must read

प्रदेश कांग्रेस के मानसरोवर  शिप्रा पथ पर नए बनने वाले भवन के 23 सितंबर को राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम स्थल के अवलोकन के लिए सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दौरा किया।

उन्होंने वहां होने वाली राहुल गांधी की जनसभा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में कांग्रेस के पदाधिकारियों से बातचीत की और दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जसवंत गुर्जर, पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित विभिन्न नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। इस सभा के जरिए कांग्रेस के बूथ लेवल से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को चुनावी टास्क दिए जांएगे। कांग्रेस के 55 हजार पदाधिकारियों को शिलान्यास कार्यक्रम में बुलाया गया है। कांग्रेस के 52 हजार बूथ अध्यक्षों, 2200 मंडल अध्यक्षों, 400 ब्लॉक अध्यक्षों, 40 जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को इस सभा में बुलाया गया है। करीब 60 हजार पार्टी पदाधिकारियों को इस सभा में बुलाया गया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article