Saturday, October 12, 2024

महिलाओं के खिलाफ नहीं रूक रहे अपराध, प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या करने को मजबूर बालिकाएंः-डॉ. अल्का सिंह गुर्जर

Must read


जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का सिंह गुर्जर ने प्रदेश में लगातार बढतें महिला अपराधों को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में नाबालिग बच्चियां दुष्कर्म व प्रताड़ना से त्रस्त होकर सिसकियां भर रही हैं और आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। बढ़ती महिला अपराध की घटनाओं के बावजूद प्रदेश की गूंगी बहरी महिला विरोधी कांग्रेस सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही, अब इस महाभ्रष्ट और आततायी कांग्रेस सरकार की विदाई तय हो चुकी है। हाल ही में प्रतापगढ़ जिले में दो आदिवासी नाबालिग बालिकाओं ने छेड़खानी व प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। भरतपुर में टिफिन देने गई नाबालिग के साथ बंद कमरे में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया, हैरानी की बात यह है कि इस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं होने दी। इसके बाद परेशान द्वारा पीड़ित परिवार पर पैसे देकर राजीनामा करने का दबाव बनाया। राजस्थान को मर्दो का प्रदेश बताने वाले मंत्री शांति धारीवाल के क्षेत्र कोटा में एक महिला का गला रेंत कर हत्या कर दी गई। प्रदेश के किसी भी कोने में महिला, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। सड़क, खेत, स्कूल, चिकित्सा स्थल, एंबुलेंस यहां तक पुलिस थानों जैसी जगह पर भी महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ हो रही है, और रक्षक ही भक्षक बने हुए है।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि राजस्थान लगातार अपराध में मामलों में नंबर एक पर है। बीते 54 महिनों में 10 लाख से ज्यादा महिला उत्पीड़न की घटनाएं जिसमें 32 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हैं, और इसमें 15 हजार से ज्यादा नाबालिग दुष्कर्म के मामले शामिल हैं। इसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है कि दुष्कर्म के 56 प्रतिशत मामले फर्जी हैं, सीएम गहलोत को शर्म आनी चाहिए ये लोग एनसीआरबी के आंकड़ों को ही फर्जी बताते हैं। इसके अलावा मुफ्त स्मार्टफोन के नाम पर बालिकाओं के फोन का डेटा लीक किया जाता है। ये सभी स्मार्टफोन आऊटडेटेड और महंगी दरों पर खरीदकर बांटे जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की महिलाएं सरकार की नीति और नियत को समझ चुकी है। एक महिला का फोन चार्जिंग के दौरान फट गया जिसमें उसके 20 हजार से ज्यादा रूपये जल गए और उसे अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा। धौलपुर में स्मार्टफोन लेने गई महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीती की है, और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा है। कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण 2030 का विजन डॉक्यूमेंट है, जिसमें सुझाव के लिए आमंत्रित संगठनों में 43 वे नंबर पर आतंकी संगठन पीएफआई का नाम है। सरकार ने ऐसे संगठन से राय ली जो कि प्रतिबंधित है, ऐसी सरकार का क्या विजन होगा, क्या नियत होगी, इससे आप समझ सकते हैं। राजस्थान की सरकार जिसने मेवात को अपराधियों को गढ़ बना दिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article