Saturday, October 12, 2024

खुशहाल राजस्थान के लिए भाजपा सरकार जरूरी- अमित शाह

Must read

बिजयनगर और नसीराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए आया हूं मै पहले तेजाजी महाराज पाबूजी महाराज देवनारायण भगवान को प्रणाम करता हूँ मैं राजस्थान की वीर भूमि पर आया हूं महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान की वीर धरती को प्रणाम करता हू। उन्होंने कहा भाईयो और बहिनों आने वाला चुनाव राजस्थान के लिए ऐतिहासिक चुनाव है। उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता की जय के नारे लगवाएं उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहा हूं वो वोट राजस्थान की भाजपा सरकार और नरेन्द्र मोदी की डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए डाल रहा हूं। आपने पांच साल तक कांग्रेस की सरकार देखी । कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की सरकार दी । उन्होंने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा इस डायरी में गहलोत सरकार का कच्चा चिटठा है।

अजमेर की पृथ्वीराज चौहान की धरती से कहता हूं गहलोत सरकार ने खनन विभाग में 66 हजार करोड़ घोटाला किया झील में 2 हजार का घोटाला, सचिवालय अलमारी से करोड़ो रुपए और किलो में सोना मिला। कालीसिंध बांध के नाम पर ढ़ाई सौ करोड़ का घोटाला किया। जो गरीबों का राशन नहीं छोड़ते है वे राजस्थान का क्या भला करेंगे । राशन में एक हजार करोड़ का घोटाला किया। वृद्धा अवस्था पेंशन का पैसा सरकार खा गई। दिन दहाड़े कन्हैयालाल को मार डाला गहलोत ने राजस्थान को दंगो का प्रदेश बना दिया है। तुष्टीकरण की राजनीति से राजस्थान परेशान हो गया है। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाओ हम अपराधियों को जेल के अंदर डाल देंगे। अवैध खनन रोकने के लिए संत विजयदास जी ने आत्मदाह किया परन्तु सरकार के पेट का पानी भी नहीं हिला। राजस्थान का भला नहीं कर सके उसे सरकार को उखाड़ फैकों ऐसी सरकार को मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाओ।

अपराध तुष्टीकरण, महिला पर अत्याचारा, राजस्थान भ्रष्टाचार में साइबर क्राइम में बिजली की दरो, डीजल के दाम, पेपरलीक, में टैक्स में राजस्थान की गहलोत सरकार ने सबका जीना हराम कर दिया है। कांग्रेस पार्टी परिवार वाली पार्टी है। राहुल गांधी को लॉन्च नहीं कर पाए। मेडीकल में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। मोदी सरकार में 76 मंत्रियों में से 26 मंत्री पिछड़ा वर्ग के है। मोदी सरकार ने कभी भी राजस्थान के साथ कोई अन्याय नहीं किया हमेशा जो मांगा वह दिया। 86 लाख गरीबों के घरों में शौचलाय बनाएं 68 लाख माता बहिनों को उज्जवला योजना के दौरान गैस का कनेक्शन दिया। कोराना का टीका भी मोदी जी भारत की जनता को लगवाकर गौरमयी काम किया है। मोदी सरकार ने लोगों को अनाज मुफ्त में दिया। भाजपा सरकार केजी से 12वीं तक की मुफ्त शिक्षा व 12वीं पास छात्राओं को स्कूटी देंगे।

कांस्टेबल, हाईकोट एडीसी एसआई भर्ती चिकित्सा अधिकारी 2021 सीएचओ 22 पेपर, वन रक्षक भर्ती पेपर सहित कई विभागों में भर्ती पेपर लीक हुए। गहलोत जी 3 तारीख को विधानसभा चुनाव का पेपर भी लीक कर दिया। आपने चुनाव का पर्चा भी लीक कर दिया? क्या आप अब आप भाजपा का राज लाएंगे। यह चुनावी पर्चा 3 दिसंबर को लीक होगा और भाजपा की सरकार आएगी। 3 दिसंबर को राजस्थान में भाजपा की सरकार बने पर दीपावली मनाएं और 22 जनवरी को रामलाल की प्राणप्रतिष्ठा पर दीपावली मनाएँ। कांग्रेस पार्टी ने 70 साल से रामलला के मामले को अटका कर रखा मोदी ने राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। राजस्थान के लोगों को फ्री में रामलला के दर्शन कराएंगे। मोदी जी ने देश सुरक्षित, समृद्ध और गौरवमयी स्थान प्रदान करवाया। धारा 370 को समाप्त किया और कश्मीर को भारत को एक करने का काम किया। राहुल बाबा ने कहा कि धारा 370 मत हटाओ खून की नदिया बह जाएगी। सर्जिकल स्टाइक करवाने का काम किया। अजमेर जिले में तीन स्थानों पर आमसभा और रैली में अमित शाह का भव्य स्वागत हुआ हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने और सुनने आए।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article