Saturday, October 12, 2024

राजस्थान में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक, केंद्र की योजनाओं का मिलेगा पूरा लाभः नितिन गडकरी

Must read

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विकास को लेकर सदैव भाजपा की कटिबद्घता रहती है। भाजपा के मुख्य रूप से तीन उद्देश्य हैं। इसमें राष्ट्रवाद जो कि हमारी आत्मा है। राष्ट्र सर्वोपरी यही भाव पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। दूसरा सुशासन और विकास और तीसरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आर्थिक और सामाजिक चिंतन से अत्योंदय तक जो कि सामाजिक आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए इनके पास रहने के लिए मकान और कपड़ा नहीं है। उस दरिद्र को नारायण मानकर निरंतर सेवा करते रहना।

लोकतंत्र में जब हम सत्ता में रहते हैं। गुड गवर्नेंस के द्वारा इन उद्देश्यों को पूरा करना और विपक्ष में रहेंगे तो लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका में अपना काम करना यही हमारा उद्देश्य है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी इसी उद्देश्य को पूरा रखकर उनके नेतृत्व में सरकार में काम किया और 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला । इसी उद्देश्य के साथ हम काम कर रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान में हम 41 हजार करोड़ की लागत से तीन ग्रीन फील्ड हाईवे बना रहे हैं। दिल्ली जयपुर हाईवे पर भी काम चल रहा है। जो कि दिसंबर जनवरी तक पूरा हो जाएगा। अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस-वे का काम भी चल रहा है। जो देश की तीन रिफाइनरी को जोड़ रहा है। अंबाला-कोटपूतली हाइवे, जयपुर-दिल्ली इलेक्ट्रिक हाइवे, जिसमें पांच बसों को जोड़कर चलाया जाएगा। महज दो घंटे में जयपुर से दिल्ली की दूरी तय की जा सकेगी। इसका किराया भी डीजल बस से काफी कम होगा। इस हाइवे निर्माण में वन्य जीव क्रॉसिंग के लिए ऐतिहासिक काम किया गया है। देश में पहली बार राजस्थान में 217 अंडरपास और सात आरओबी बनाए गए हैं।प्रदेश के सरिस्का टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा हिल्स सहित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में ईको सेंसेटिव सुरंगे बनाई गई हैं। जो भारत में पहली बन रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज भारत में 5 करोड़ परिवारों को हमारी सरकार में पक्के घर दिए गए। इसमें से 20 लाख परिवारों को राजस्थान में मकान मिले। भारत में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बने। राजस्थान में 83 लाख परिवार को शौचालय मिले। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत 7 करोड़ से अधिक परिवारों को पानी मिला। राजस्थान में 40 लाख से अधिक परिवारों को किसान सम्मान निधि के तहत पैसा मिला। राजस्थान में हमने 23 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। हमने देशभर में 10 करोड़ से अधिक माता बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए हैं। इसमें से राजस्थान के 70 लाख से अधिक परिवारों के पास गैस कनेक्शन पहुंचे।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान देश में 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन दिया गया। इसमें करीब 4 करोड़ से अधिक राजस्थान के लाभार्थी हैं। राजस्थान की सबसे बड़ी समस्या पानी की है। लंबे समय से राजस्थान में पीने के पानी की उपलब्धता काफी कम थी। जब मैं जल संसाधन मंत्री था तब करीब पांच योजनाएं ऐसी थीं, जिसका बड़े पैमाने पर राजस्थान को फायदा हुआ। मेरे कार्यकाल के समय लखवाड बहू उद्देश्य परियोजना जो 5747 करोड़ की थी। 40 साल से लटकी पड़ी थी। उसको हमने शुरू किया। इसमें छह राज्यों को पानी मिलना था। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में समझौता कराना था। कई सालों से इस तरह के 26 झगड़े चल रहे थे। इसमें से हमने 19 झगड़ों को समाप्त करवाया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article