Thursday, October 17, 2024

मुख्यमंत्री ने वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ

Must read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करती वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन रविवार को जगतपुरा में आयोजित हुई। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सुबह 7 बजे मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने हजारों धावकों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। 
शर्मा ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और उत्साहित रहकर देश में राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए। यह मैराथन रन फॉर जीरो हंगर के महत्वपूर्ण उददेश्य से हो रही है। इसमें 12 हजार से अधिक धावकों को एकजुट किया गया है। इससे एक लाख से अधिक जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हम सभी को मिलकर इस संकल्पना को साकार करना होगा। 
मैराथन में 21 कि.मी की हाफ मैराथन, 10 कि.मी की कूल रन और 5 कि.मी की ड्रीम रन कैटेगरी में धावकों ने दौड़ पूरी कर फिटनेस और एकजुटता का संदेश दिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article