Tuesday, October 15, 2024

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और विधायक महेंद्रजीत मालवीय भाजपा में हुए शामिल,मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए

Must read

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यऔर बांसवाड़ा जिले के कांग्रेस से बागीदौरा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा में सोमवार को शामिल हो गए हैं । वे दोपहर करीब 2 बजे जयपुर के भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा मैं शामिल होने के बाद मालवीय ने मांग की कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए।

पिछले तीन दिनों से मालवीय दिल्ली में डटे थे और लगातार भाजपा के नेताओं के संपर्क में थे। रविवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उन्हें शाह से मिलाने लेकर गए थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि 1977 में गांव से पैदल चल कर आया। एक दिन में 50 किलोमीटर तक का सफर किया। विश्व हिंदू परिषद में शामिल किया। एबीवीपी के बैनर पर प्रेसिडेंट बना, एबीवीपी के बैनर से वाइस प्रेसिडेंट बना। मुझे अब भाजपा में आने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि सरपंच एक दिन भी नहीं रहा और प्रधान बन गया। प्रधान रहते हुए एमपी बना। भाजपा ने सहयोग किया, लेकिन कांग्रेस ने मौका नहीं दिया। दो बार जिला प्रमुख बना। 4 बार विधायक रहा हूं और वर्तमान में भी विधायक हूं। कुछ समय बाद मैं नहीं रहूंगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article