Monday, October 14, 2024

पेपर लीक में अब शोरूम वालों की खैर नहीं,चाहे कितना ही बड़ा आदमी क्यों ना हों, हम करेंगे कार्रवाई: भजन लाल शर्मा

Must read

पेपर लीक को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अब तक तो जुगाड़ से पास होने वालों पर नकेल कसी गई है। लेकिनअब शोरूम वालों की खैर नहीं है। चाहे कितना ही बड़ा आदमी क्यों ना हों, हम एक को भी छोड़ने वाले नहीं है। 

हनुमानगढ़ जिले के भादरा में शनिवार को चूरू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के बेटों के सपनों का चूर-चूर करने का काम किया है। किसान कैसे-कैसे अपने बच्चों को पढ़ाता है। लेकिन जैसे ही पेपर लीक होता है तो पिता और पुत्र के सपने चूर-चूर हो जाते है। किसान की पीड़ा को वो ही समझ सकता है, जिसका गरीबी से नाता रहा हो।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सत्ता में आते ही एसआईटी गठित करेंगे और पेपर लीक करने वाले किसी को भी छोड़ने वाले नहीं है। हमने अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तो वो थे, जो नकल करके या पेपर का जुगाड़ करके पास हुए। अभी शोरूम वाले दूर है। जिन्होंने युवाओं के सपनों को चूर-चूर करने का काम किया, हम उनमें से एक को भी छोड़ने वाले नहीं है। चाहे वो कितना ही बड़ा आदमी क्यों ना हो?

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले देश की स्थिति क्या थी, ये सबको पता है। लेकिन, 2014 के बाद आपने परिवर्तन देखा होगा। 2014 से पहले देश में आतंकी आते थे और बम फोड़कर चले जाते थे। सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे। लेकिन, 2014 के बाद देश में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। हालांकि, एक घटना हुई और मोदी राज में सेना ने अंदर घुसकर पड़ोसी देश को सबक सिखाया।

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले देश में खूब भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस ने ही भ्रष्टाचार को जन्म दिया। देश में सबसे ज्यादा कांग्रेस ने राज किया। लेकिन आज भी शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क से दूर है। 70 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने देश को क्या दिया। ये आज भी गरीबी हटाने का नारा दे रहे है। लेकिन, कभी इनका गरीब से वास्ता नहीं रहा। कांग्रेस ने कभी किसानों का भला करने का काम नहीं किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जो कहते है वो ही करते हैं। वो गारंटी भी देते है और पूरा करने की गारंटी देते है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को चार महीने होने वाले है। हम जो घोषणा पत्र लाए थे, उसमें से 45 प्रतिशत काम हमने 90 दिन में ही कर दिए है।

चूरू लोकसभा क्षेत्र के प्रभारीऔरसामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रीअविनाश गहलोत ने कहा कि भादरा विधानसभा क्षेत्र सेभाजपा को विधानसभा के चुनाव में 70000 की लीड मिली थी। उन्होंने मुख्यमंत्री शर्मा को आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां भाजपा एक लाख से अधिक वोटो से जीतेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article