Tuesday, October 15, 2024

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का निधन,पीएम मोदी ने जताया शोक 

Must read

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांसे ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट जारी कर सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताया।

सुशील कुमार मोदी की उम्र करीब 72 साल थी और वह गले के कैंसर से पीड़ित थे। 7 महीने पहले ही उन्हें इस बात का इल्हाम हुआ था जब गले में दर्द के बाद जांच कराई थी। इसके बाद से ही उनका यहां पर ईलाज चल रहा था। 

सुशील मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना में हुआ था। पिता का नाम मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था। उनकी पत्नी प्रोफेसर जेस्सी ईसाई धर्म से हैं। उनके दो बेटे हैं उत्कर्ष और अक्षय अमृतांक्षु है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article