Saturday, October 12, 2024

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की 15 समितियों का गठन, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने समितियों में विधायकों का किया मनोनयन

Must read

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की 15 समितियों का शुक्रवार को गठन किया है। देवनानी ने विधानसभा की नियम समिति, सदाचार समिति, स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति, विशेषाधिकार समिति, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, याचिका समिति, सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, पर्यावरण संबंधी समिति, पुस्तकालय समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्याण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति और अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में सभापति और सदस्यों को नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष देवनानी ने चार समितियों जनलेखा समिति, प्राक्कलन समिति ‘क’, प्राक्कलन समिति ‘ख’ और राजकीय उपक्रम समिति का 17 अप्रेल को गठन कर दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के अन्तर्गत सदाचार समिति में हरीश चौधरी, स्थानीय निकार्यों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति में हरि सिंह रावत, विशेषाधिकार समिति में पुष्पेन्द्र सिंह, अधिनस्थ विधान संबंधी समिति में श्रीमती अनिता भदेल, याचिका समिति में हमीर सिंह भायल, सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में जितेन्द्र कुमार गोठवाल, प्रश्न एवं संदर्भ समिति में संदीप शर्मा, पर्यावरण संबंधी समिति में डॉ. दयाराम परमार, पुस्तकालय समिति में सुरेन्द्र सिंह राठौड, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में श्रीमती शौभा चौहान, पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति में केसाराम चौधरी, अनुसूचित जाति कल्याण समिति में डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति में फूल सिंह मीणा और अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में पब्बाराम विश्नोई को सभापति मनोनीत किया है। नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष ही पदेन सभापति होते है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नियम समिति में वसुन्धरा राजे, अशोक गहलोत, सुश्री सिद्धि कुमारी, हनुमान बेनीवाल, मुरारी लाल मीना, सचिन पायलट, प्रताप लाल भील और श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सदाचार समिति में श्रीमती कल्पना देवी, सुरेश मोदी, हंसराज पटेल, बालमुकुन्दाचार्य, जयदीप बिहाणी, उमेश मीणा, भगवाना राम सैनी और अभिमन्यु को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति में जुबेर खान, कालूराम, कंवरलाल, रामस्वरूप लाम्बा, वीरेन्द्र सिंह (दांता रामगढ) लादु लाल पितलिया, कुलदीप, चेतन पटेल कोलाना, विद्याधर सिंह और विनोद कुमार को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विशेषाधिकार समिति में सुश्री सिद्धि कुमारी, प्रताप लाल भील, मनोज कुमार (सादुलपुर), श्रीमती रमीला खडीया, पुष्कर लाल डॉगी, अशोक, लालाराम बैरवा, शंकर लाल डेचा और मांगेलाल मीना को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में शान्ती धारीवाल, कैलश चन्द वर्मा, कालूराम, रोहित बौहरा, अशोक, विश्वराज सिंह मेवाड, उदयलाल डांगी, प्रशान्त शर्मा और रविन्द्र सिंह भाटी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने याचिका समिति में कंवरलाल, वीरेन्द्र सिंह (दांता रामगढ), गणेश घोगरा, जेठानन्द व्यास, राधेश्याम बैरवा, ताराचन्द, संजय कुमार, मोतीराम और गणेशराज बंसल को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में मुरारी लाल मीना, नाना लाल निनामा, गोविन्द प्रसाद, रामस्वरूप लाम्बा, अमित चाचाण, अंशुमान सिंह भाटी, देवी सिंह शेखावत, मनीष यादव और अशोक कुमार कोठारी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने प्रश्न एवं संदर्भ समिति में जब्बर सिंह सांखला, गोपीचन्द मीणा, अमित चाचाण, पुष्कर लाल डॉगी, मुकेश भाकर, दर्शन सिंह, अंशुमान सिंह भाटी,देवेन्द्र जोशी और मनीष यादव को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पर्यावरण संबंधी समिति में रामनिवास गावडिया, रोहित बौहरा, भागचन्द टांकडा, अतुल भंसाली, विरेन्द्र सिंह (मसूदा), राजेन्द्र, विक्रम सिंह जाखल, डूंगरराम गेदर और अशोक कुमार कोठारी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पुस्तकालय समिति में गोपीचन्द मीणा, रामनिवास गावडिया, दीपचन्द खैरिया, जसवन्त सिंह गुर्जर, लक्ष्मण राम, महेन्द्र पाल मीना, देवेन्द्र जोशी, पूसाराम गोदारा और पितराम सिंह काला को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में श्रीमती कल्पना देवी, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, श्रीमती रमीला खडीया, सुश्री नौक्षम, डॉ. शिखा मौल बराला, श्रीमती शिमला देवी, श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी, डॉ. प्रियंका चौधरी और डॉ. ऋतु बनावत को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति में दीपचन्द खैरिया, जसवन्त सिंह गुर्जर, डॉ. शैलेश सिंह, सुभाष मील, उदयलाल भडाणा, हरलाल सहारण, सुरेश गुर्जर, ललित यादव और विकास चौधरी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अनुसूचित जाति कल्याण समिति में चुन्नीलाल सीएल प्रेमी बैरवा, मनोज कुमार (सुजानगढ), सोहन लाल नायक, आदू राम मेघवाल, लालाराम बैरवा, विक्रम बंशीवाल, रामावतार बैरवा, राम सहाय वर्मा (रैगर), श्रीमती गीता बरवड और श्रीमती अनीता जाटव को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति में नाना लाल निनामा, जब्बर सिंह सांखला, कैलशचन्द्र मीणा, श्रीमती इन्द्रा, लक्ष्मण, घनश्याम, हंसराज मीना, रामबिलास, शंकरलाल डेचा, मांगेलाल मीना और थावर चन्द को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में मनोज कमार (सादुलपुर), हाकम अली खाँ, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, गोविन्द प्रसाद, रुपिन्द्र सिंह कुन्नर, उदयलाल डांगी, ताराचन्द जैन, प्रताप पुरी और गुरवीर सिंह को सदस्य मनोनीत किया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article