Friday, October 25, 2024

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे सोमवार को दोपहर 12.15 बजे जारी किए जाएंगे

Must read

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे सोमवार को दोपहर 12.15 बजे जारी किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा तीनों परिणाम एकसाथ जारी करेंगे। कोरोना संक्रमण के बाद बोर्ड दूसरी बार तीनों परिणाम साथ जारी कर रहा है। अब तक बोर्ड विज्ञान-वाणिज्य के नतीजे एक साथ और कला वर्ग का नतीजा अलग जारी करता रहा है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article