Saturday, October 12, 2024

प्रदेश में भाजपा का बढ़ता कुनबा, CM गहलोत के पूर्व OSD सहित 23 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Must read

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी अपना कुनबा बढ़ा रही. शनिवार को भाजपा मुख्यालय में एक साथ 23 नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली. इनमें CM गहलोत के पूर्व OSD, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व न्यायाधीश, कर्मचारी संघ के नेताओं सहित भामाशाह शामिल हैं. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, जिसमें अब कोई नहीं बैठने चाहता है.

2023 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही पार्टी में नये लोगो का जुड़ना और सदस्यता लेना शुरू हो गया हैं ।विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने भी अपनी टीम और मज़बूत बनाने के लिए नये लोगो को पार्टी से जोड़ना शुरू कर दिया हैं। बीजेपी विधानसभा चुनावों में अपना कुनबा और ज़्यादा मज़बूत बनाने की दिशा में काम करने में दिखायी दे रही हैं। इस इस दिशा में आज काज लोगो ने बीजेपी की सदस्यता पार्टी मुख्यालय में अपने समर्थकों के साथ ग्रहण की ।

भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए आज सेवानिवृत प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारियों सहित कर्मचारी नेता और गुर्जर समाज के दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसमें सेवानिवृत न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, पूर्व पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पवन कुमार जैन, अनिता कटारा, युगवीर पटेल, कृषि निदेशक सुभाष सिंह, अतर सिंह गुर्जर, सुशीला खैरवा, सीएम अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी महेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, गोपीचंद गुर्जर, मृदुरेखा चौधरी, प्रोफेसर भरत सिंह, डॉ. दिनेश यादव, कर्मचारी नेता महेश कुमार व्यास और डॉ. किशन लाल मेघवाल, राजगिरी महाराज, विजय सिंह, मिश्रीनाथ, राजन राजावत, चाकसू गुर्जर समाज अध्यक्ष रामसहाय रावत, देवकरण सरपंच, राजाराम गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पूर्व अधिकरी और नेता अजमेर, भरतपुर, अलवर और जयपुर ग्रामीण सहित अन्य स्थानों से ढोल नंगाडो की धुन पर नाचते गाते सैंकडो समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर सहित ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कौने-कौने से कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को छोडकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रबुद्ध लोगों सहित विभिन्न अधिकारी सभी समाज और वर्गों से लोग कांग्रेस के जंगलराज से आहत हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के किसानो से वादाखिलाफी की है जिसके चलते 19400 किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। किसानों ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिलाओं के खिलाफ प्रतिदिन 18 दुष्कर्म की घटनाएं और आपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वहीं प्रदेश में महिला दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामले लाखों में पहुँच गए। प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत दुष्कर्म की घटनाओं पर कार्रवाई करने के बजाया इन्हे झूंठी बताते हैं। युवा बेरोजगारी में राजस्थान आज देश में सबसे आगे पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का एक ही लक्ष्य है कि गहलोत सरकार को जड से उखाड़ फेंकना और भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ विजय संकल्प में जुट जाना। राजस्थान में कानून और विकास युक्त सरकार मिले इसके लिए यह लडाई हमारी संयुक्त लडाई है।

बदहाल कानून व्यवस्था और वादाखिलाफी से महिला, किसान और युवा वर्ग में आक्रोश, विकास ठप्पः- सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि बीते 60 सालों मे जो नहीं हो पाया वह मोदी सरकार ने बीते 9 साल में कर दिखाया। भारत माता का वैभव बढा है, कश्मीर से धारा 370 हटी है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदेश की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते युवा किसान महिला सब पेरशान हैं। प्रदेश का विकास पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है। आज जिन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है से सभी लोग प्रदेश के मौजूदा माहौल से बेहद व्यथित हैं। इसलिए ये सभी लोग बिना किसी शर्त के प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा से जुड रहे हैं। प्रदेश में दलित अत्याचार चर्म पर है, जमुवारामगढ में सरकार के विधायक दलितों के साथ अनाचार कर रहे हैं। प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार अपने नेताओं को बचाने के अलावा कुछ कर नहीं पा रही है।

मिशन 156 का दावा खोखला पहले भी 21 पर सिमट गए, जिन लोगों ने पिछली सरकार बनवाई वो अब हमारे साथः- राजेन्द्र राठौड

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। प्रदेश के सारे बुद्धिजीवी इस बात को मानते हैं कि गहलोत ने जो मिशन 156 का दावा किया है वो पिछली सरकार के समय भी किया था। जिसका हश्र ये हुआ कि पूरी कांग्रेस 21 शीटों पर सिमट गई। आज हमारी महिलाएं सवाल खड़ा कर रही है महिला सुरक्षा के बारे में मुख्यमंत्री कब ध्यान देंगे। महिलाएं कह रही हैं कि हमें स्मार्ट फोन नहीं चाहिए हमें सुरक्षा चाहिए। हर दिन निर्भया कांड कहीं भ्रष्टाचार का तांडव हो रहा है। पेपर लीक से नौजवान परेशान है किसानों की नीलामी से किसान परेशान है। किसानों के साथ में दगा किया गया। आज बडी संख्या में साथी भाजपा में शामिल हुए हैं, जिस समाज ने पिछली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी सभी का भाजपा परिवार स्वागत करता है।

बहरहाल पार्टी ने ख़ुद को मज़बूत करने के लिए लौटने कार्यकर्ताओं के साथ साथ नये कार्यक्रम की फ़ौज जुटाना शुरू कर दिया हैं लेकिन इसका आने वाले विधानसभा चुनावों पर कितने सकारात्मक असर पड़ेगा और इससें बीजेपी कितनी साईट लेकर आ पाएगी ये तो मतदाताओं और उनके वोट पर निर्भर करेगा।फ़िलहाल पार्टी आने वाले चुनावों के लेकर किसी भी तरह सजगता के साथ विधानसभा क्षेत्र में जाने की तैयारी में लग गई हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article