Home राज्य उपमुख्यमंत्री ने किया लघु उद्योग भारती महिला संगठन की प्रदर्शनी का उद्घाटन, कहा-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार

उपमुख्यमंत्री ने किया लघु उद्योग भारती महिला संगठन की प्रदर्शनी का उद्घाटन, कहा-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार

0

जयपुर, 05 अक्टूबर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Rajasthan Deputy CM Diya Kamari) ने शुक्रवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र शिल्पग्राम में लघु उद्योग भारती महिला संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी-2024’ का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन 04 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न महिला शिल्पकारों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने का अवसर मिला है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनके कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।

दिया कुमारी ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर महिला शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प और घरेलू उपयोग के सामान का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार के तहत होम स्टे जैसी योजनाओं को बढ़ावा देना जरूरी है, ताकि महिलाएं अपने पारंपरिक शिल्प को आगे बढ़ा सकें।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने अपने संबोधन में महिला शिल्पकारों की तारीफ करते हुए कहा कि इनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद न केवल कलात्मक हैं बल्कि भावनात्मक रूप से भी गहरे जुड़े हुए हैं। उन्होंने लोगों से इन उत्पादों को खरीदने का आह्वान किया, जिससे महिला कारीगरों का हौसला बढ़े।

इस प्रदर्शनी में देश के 6 राज्यों से आई महिलाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। लघु उद्योग भारती महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जयपुर की केंद्रीय महिला इकाई ने 85 स्टॉल लगाए हैं, जहां घरेलू उपयोग के सामान से लेकर सजावट और अन्य कलात्मक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here