Home Blog Page 388

अखिल भारतीय मजदूर किसान संयुक्त सम्मेलन दिल्ली में आयोजित

एकता और संकल्प के ऐतिहासिक प्रदर्शन में, आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय मजदूर किसान संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, जो देश भर के किसानों और मजदूरों का प्रतिनिधित्व करता है, द्वारा बुलाया गया था। सम्मेलन की शुरुआत 2014 के बाद से केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई आक्रामक कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों द्वारा उत्पन्न खतरनाक स्थिति को संबोधित करते हुए हुई। इन मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी, जन-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी नीतियों के परिणामस्वरूप राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, एकता और अखंडता के लिए विनाशकारी परिणाम सामने आए हैं। सम्मेलन ने केंद्र सरकार की कॉर्पोरेट-समर्थक और किसान-विरोधी नीतियों के कारण भारत में कृषि संकट पर प्रकाश डाला, जिसके परिणामस्वरूप किसानों की आय में गिरावट आई है और ऋणग्रस्तता और आत्महत्याएं बढ़ रही हैं। सम्मेलन ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 13 महीने के ऐतिहासिक संघर्ष को याद किया, जिसने दमन, दुषप्रचार, कठोर मौसम और कोविड महामारी सहित प्रतिकूल परिस्थितियों के खिलाफ किसानों के संकल्प को प्रदर्शित किया। सम्मेलन में यह नोट किया कि लिखित आश्वासन के बावजूद, केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और बिजली (संशोधन) विधेयक के संबंध में किसानों से की गई प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने में विफल रही है। सम्मेलन ने बढ़ती बेरोजगारी, घटती रोजगार सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के साथ मजदूरों के मुद्दों को भी उठाया। नई श्रम संहिता के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों के क्षरण और कृषि और प्रवासी श्रमिकों, जिनके पास सामाजिक सुरक्षा नहीं है और जिन्हें गरीबी में धकेल दिया गया है, की बिगड़ती स्थिति पर भी प्रकाश डाला गया। सम्मेलन ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों से लेकर शिक्षा और बैंकिंग तक क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली सरकार की निजीकरण नीतियों की कड़ी निंदा की। आम नागरिकों पर अधिक करों का बोझ डालने और सामाजिक कल्याण लाभों को कम करने के साथ-साथ कॉर्पोरेट को दी गई कर कटौती और ऋण माफी पर सवाल उठाए गए। राष्ट्र के संघीय ढांचे के क्षरण, विभाजनकारी सांप्रदायिक नीतियों और असहमति को दबाने के प्रयासों की निंदा की गई।

किसान आंदोलन, बिजली कर्मचारियों की एकजुट कार्रवाई और बीपीसीएल, सीईएल और इस्पात संयंत्रों में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन जैसे संयुक्त संघर्षों की सफलता को याद करते हुए, सम्मेलन ने श्रमिक-विरोधी और किसान-विरोधी नीतियों को चुनौती देने के लिए समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया। सम्मेलन का समापन मांगपत्र जारी करने के साथ हुआ, जिसमें एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन को पुरा करने; पीएमएफबीवाई को वापस लेना और सभी फसलों के लिए एक व्यापक सार्वजनिक क्षेत्र की फसल बीमा योजना को लागू करना, एक व्यापक कृषि ऋण माफी लागू करना, महंगाई को नियंत्रित करना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाना; खाद्य सुरक्षा की गारंटी करना; शिक्षा और स्वास्थ्य तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना; राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन लागू करना, निजीकरण और एनएमपी को समाप्त करना, सभी श्रमिकों के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, अति अमीर पर कर लगाना; कॉर्पोरेट कर बढ़ाना; संपत्ति कर और उत्तराधिकार कर आदि को फिर से लागू करना, जैसे मुद्दे शामिल थे।

सम्मेलन में राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के आह्वान की भी घोषणा की गई, जिसमें 2021 में लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार की याद में 3 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाना और 26 से 28 नवंबर तक प्रत्येक राज्य की राजधानी में राजभवन के सामने महापड़ाव का आयोजन करना शामिल है। दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के लिए निर्धारित और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की भी योजना बनाई गई। सम्मेलन देश के किसानों, श्रमिकों और मेहनतकश जनता से सरकार की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने और श्रमिकों, किसानों और आम लोगों के हितों की रक्षा करने के दृढ़ आह्वान के साथ संपन्न हुआ।

ज्ञान विज्ञान और वैज्ञानिक संस्कृति की महान उपलब्धि है चंद्रयान-3 का चांद पर उतरना




    चांद पर विक्रम और प्रज्ञान
    जय विज्ञान, जय हो चंद्रयान अभियान 


 23 अगस्त 2023 को सायं 6 बजकर 4 मिनट पर भारत का चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब सफलतापूर्वक उतर गया। यह भारत के संविधान में उल्लिखित ज्ञान विज्ञान और वैज्ञानिक संस्कृति के अभियान का सबसे बड़ा और अहम् योगदान है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। जैसे ही चंद्रयान-3 के विक्रम ने चांद पर लैंडिंग की, देश के ज्ञान विज्ञान और वैज्ञानिक संस्कृति से जुड़े करोड़ों लोग खुशी से झूम उठे।
    भारत के चांद पर पहुंचने की इस उपलब्धि में इसरो के तमाम वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और हजारों कर्मचारियों की मेहनत का सबसे बड़ा हाथ है। विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद इस उपलब्धि ने, चांद के देवीय रूप को नकार दिया है। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया है। यह भारत की बहुत बड़ी कामयाबी है। इस मिशन में दुनिया के कई देश लगे हुए थे, मगर वे कामयाब नहीं हो पा रहे थे। 
 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस कामयाबी का पहला पत्थर रखा था जिसे आगे बढ़ाते हुए अन्तरिक्ष विज्ञानी विक्रम साराभाई ने "इसरो" की नींव रखी थी, इसीलिए विक्रम लैंडर नाम इन्हीं के नाम पर रखा गया है। यह भारत की वैज्ञानिक टेंपरामेंट की महान जीत है। यह उपलब्धि भारत की इंजीनियरिंग का बड़ा योगदान है। अगले 14 दिनों में प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर घूमेगा और वहां से नई जानकारियां भेजेगा। अब वहां पर ऑर्गेनिक विकास यानी की जीवन की मौजूदगी का पता भी लगाया जाएगा।
  यह उपलब्धि भारत के एक नए वैज्ञानिक युग का आगाज करेगी, वहां पर बहुत सारे प्रयोग किए जाएंगे और इसके बाद दुनिया के तमाम देश, इस उपलब्धि और नयी जानकारियों का इस्तेमाल करेंगे। यह थाली या ताली पीटने का नही, बल्कि हमारे वैज्ञानिकों  की कमाल की आशावादिता और बहुत बड़ी मेहनत का परिणाम है। यह महान उपलब्धि और बहुत बड़ी कामयाबी, भारत की वैज्ञानिक संस्कृति और ज्ञान विज्ञान के अभियान को बहुत बड़ी गति प्रदान करेगी, पूरे समाज के ज्ञान चक्षु खोलने में बहुत बड़ी भूमिका निभायेगी और यकीनन यह उपलब्धि भारत के सिर को ऊंचा करेगी।
 जब हम इस सारे अभियान के बारे में देखते हैं तो हम पाते हैं कि यह हमारे हजारों वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और कर्मचारियों की पिछले 15 साल की मेहनत का फल है, जो अब कामयाबी पर पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि कितनी सतत मेहनत, लगन और कितनी निपुणता के साथ यह कामयाबी हासिल की गई है, इसरो टीम का यह एकजुट और सफल प्रयास सबसे ज्यादा काबिले तारीफ है।
  आईये, चंद्रमा के बारे में कुछ जानकारी हासिल करते हैं। चंद्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है। पृथ्वी से चांद की औसत दूरी लगभग 3,84,400 किलोमीटर है। चांद भी वृत्ताकार कक्षा में नहीं, बल्कि दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इसकी अधिकतम दूरी 4,06,670 किलोमीटर है और न्यूनतम दूरी 3,56,400 किलोमीटर है पृथ्वी से भेजी गई रेडियो तरंगे 1.28 सेकंड के बाद चंद्रमा पर पहुंच जाती है। चंद्रमा करीब 1 किलोमीटर प्रति सेकंड के वेग से 27 दिन 7 घंटे 43 मिनट और 11 सेकंड में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करता है। यह इतने ही समय में अपनी धुरी पर भी एक चक्कर काट लेता है। 
   चांद का एक गोलार्द्ध हमेशा ही पृथ्वी की ओर रहता है। पृथ्वी से हमें चांद का दूसरा गोलार्ध कभी नहीं दिखाई देता। नई जानकारी के अनुसार चंद्रमा के दूसरे गोलार्ध की कुछ जानकारी भी मानव ने प्राप्त कर ली है। अभी-अभी नयी जानकारी से पता चला है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कुछ पानी की मौजूदगी है। यहां पर वायुमंडल नहीं है। चांद के जिन क्षेत्रों को समुद्र कहा जाता है, वे सूखे मैदान हैं। चांद की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे और ऊंचे ऊंचे पर्वत हैं।
   दिन के समय वहां का तापमान 130 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच जाता है और रात के समय में शून्य से नीचे 150 सेंटीग्रेड पर उतर आता है। 1969 में धरती का मानव चांद पर पहुंचकर लौट आया है। वह अपने साथ चांद की मिट्टी और चट्टानें भी लाया था। चांद पर पहुंचने वाला सबसे पहला मानव नील आर्मस्ट्रांग था।
 चांद के बारे में कुछ ताजी जानकारियां इस प्रकार हैं,,,, 1. चांद की उत्पत्ति लगभग 435-440 करोड़ साल पहले हुई थी, 2.जब मंगल ग्रह के आकार जितना "थिया" नमक ग्रह पृथ्वी से टकराया था जिसके अवशेषों से ही मौजूद चंद्रमा बना था। 3.चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का कुछ हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। 4.अंधेरे क्षेत्र में तापमान -203 डिग्री तक गिर जाता है। 5.चांद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है। 6.चांद के दक्षिणी ध्रुव में पानी की मौजूदगी पाई गई है, यह पता भारत के चंद्रयान एक ने लगाया था। 7.चांद की सतह ऊबड़-खाबड़ है, यहां वायुमंडल नहीं है, 8.यहां पर उड़ने वाली धूल बहुत देरी से जमती है क्योंकि यहां गुरुत्वाकर्षण की शक्ति बहुत कम है। 9.चांद का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के मुकाबले 6 गुना कम है।
   चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतारने के बाद भारत ने दुनिया के अंतरिक्ष विज्ञान में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह महान उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक संस्कृति और ज्ञान विज्ञान के अभियान को बहुत बड़ी गति प्रदान करेगा। इससे हमारे देश में मौजूद बहुत सारी धर्मांता, अंधविश्वासों, टोना-टोटकों और पाखंडों की मान्यताओं में कमी आएगी। इनमें से बहुत सारे अंधविश्वासों  का साम्राज्य, अपनी मौत मर जायेगा। अब भारत की बहुत सारी जनता इन सब को छोड़कर वैज्ञानिक संस्कृति और ज्ञान विज्ञान हासिल करने में अपनी रुचि दिखाएंगी। सच में अंतरिक्ष विज्ञान की यह महान उपलब्धि, भारत की ज्ञान विज्ञान और वैज्ञानिक संस्कृति के अभियान को, बहुत ऊंचे शिखर पर ले जाएगी।

जयपुर में हो रही रामकथा से भक्तिमय हुई छोटी काशी, राम नाम ही जीवन को भवसागर से पार लगाने का एक आधार

0

संगीतमय नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन जयपुर के बिड़ला मंदिर परिसर में 19 अगस्त से शुरू हो गया। श्रीराम कथा के पहले दिन संत शंभू शरण लाटा ने राम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग में कोई इंसान कपट नहीं करे यह बहुत आश्चर्यजनक है, कलयुग के दुष्प्रभावों से भगवान श्री राम का नाम ही बचा सकता है।संत शंभू शरण लाटा ने श्रीराम कथा की शुरूआत श्रीराम जय राम… जय जय राम भजन से की तो बिड़ला मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और भगवान राम के जयकारो से गूंज उठा। यहां इनके साथ आए संगीत समूह ने कई वाद्य यंत्र बजाए तो वातावरण पूरी तरह आस्था के भाव से भक्तिमय हो गया।रामकथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी और शाम 6 बजे तक इसका रसास्वादन श्रद्धालुगण कर सकते हैं।भजनों की रसधार और कथा ने जयपुर वासियो को मंत्रमुग्ध कर दिया । कथा में आये श्रदालुओ ने भी यहाँ भजनों और कथा में जमकर आनंद लिया।

उन्होंने कहा कि इस संसार में जो सहन करेगा वो ही जग में रहेगा।उन्होंने आगे कहते हुए कहा कि आज की पीढ़ी में सहनशक्ति की कमी हैं और उसी के कारण आज घर घर में लड़ाई और कलह बढ़ता जा रहा हैं। परिवार के विखंडन का कारण भी लोगो के मन में सहनशीलता का ना होना ही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताते हुए कहा कि महिलाओं पर किसी पर प्रकार का अत्याचार नहीं करना चाहिए वे शक्ति का रूप हैं। देवता भी महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना रखते हैं।

उन्होंने कहा कि सत्य के बराबर कोई धर्म नहीं हैं सिर्फ़ सत्य ही आपकी रक्षा कर सकता हैं।आज के परिवेश में हर बात में झूठ का आचरण किया जाता हैं।सत्य स्वयं नारायण हैं।उन्होंने समझाते हुए कहा कि अब आप अपने आप से तो झूठ बोल सकते हैं लेकिन स्वयं नारायण परमात्मा से झूठ कैसे बोल पाओगे।

पंडित शंभू शरण लाटा द्वारा राम कथा का वाचन पूरे देश में पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। पंडित शंभू शरण लाटा के अनुसार यदि राम कथा सुनने के बाद किसी एक व्यक्ति के जीवन में भी परिवर्तन आता है तो, उनका राम कथा कहने का उद्देश्य सफल हो जाता है।

एक बार दोबारा मोदी जी के नेतृत्व में देश का नाम हुआ रोशन


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय सरदार पटेल मार्ग पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला, कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए ढोल नगरों के साथ पटाखे छोड़ अपने उत्साह और खुशी को व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर काफी उत्साह और उल्लास का माहौल है इसी के अंतर्गत राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों के साथ निश्चित रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिन्होंने ऐसे वैज्ञानिकों का शुरुआत से ही उत्साह वर्धन किया उन्हें हमेशा सकारात्मक के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, ऐसे माननीय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं दी और कहा निश्चित ही देश की कमान अब एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो देश को अपने सकारात्मक विचारों से भी ज्यादा कहीं ओर ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे, ऐसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं सहित 18 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आहत होकर बिना किसी शर्त के आज विभिन्न समाजों और राजनैतिक दलों से आए 18 प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कमल राठौर, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देशसेवा करने के लिए हमें किसी माध्यम से फर्क नहीं पडता। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन करता हूं। आज देश को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व वाली सरकार मिली है। कल का दिन भारतवासियों के लिए गौरव का दिन था। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी समाजों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है। इसलिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी दलित समाज से बडी संख्या में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विभिन्न समाजों से आए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों मंे विश्वास रखते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा को चुना है। प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है, आगामी चुनावों में युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता उखाड फेंकेगी। 

चुनाव से पहले ही कांग्रेस में लड़ाई की स्थिती से बवाल ,काग्रेस कार्यकताओं की बैठक में आपसी बहस में चले लात घूँसे

अजमेर और बांसवाड़ा में विधायकों के दावेदारों के समर्थकों के बीच चले हाथापाई, माहौल बिगड़ा, अजमेर उत्तर से 24 दावेदार बांसवाड़ा में भी कई दावेदारों के नहीं लिए आवेदन

कांग्रेस में ब्लॉक स्तर पर टिकटों की दावेदारी के आवेदन को लेकर घमासान मची हुई है। अजमेर और बांसवाड़ा में दावेदारी करने वाले समर्थकों को भी नोकझोंक, मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। चुनाव से पहले गुटबाजी का आलम देखने को मिल रहा है।

अजमेर उत्तर विधानसभा कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ए और ब्लॉक बी की कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मुकुल गोयल के मुख्य आतिथ्य व शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के आतिथ्य  और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद की संयुक्त अध्यक्षता में जनकपुरी गंज अजमेर में आयोजित की गयी l 

बैठक के प्रारंभ में प्रभारी मुकुल गोयल का ब्लॉक पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों ने माल्यार्पण कर तथा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद ने शॉल ओढाकर स्वागत किया l इस दौरान काग्रेस के कुछ कार्यकताओं में आपसी बहस हाथापाई तक पहुंच गई जिसके कारण कार्यकर्ताओं में जमकर लात घुसें भी चले।

कांग्रेस के निर्वतमान महासचिव शिव कुमार बंसल अपने पुत्र के साथ विधायक के लिए आवेदन फार्म जमा करवाने आये जहाँ शिव बसंल के पुत्र की बहस काग्रेस कार्यकर्ता निर्मल पारीक से हो गई जिसके बाद बहस हाथापाई में बदल गई माना जा रहा है की किसी पुरानी बात को लेकर तकरार हई है। हालात बिगडते देख प्रभारी मुकुल गोयल भी मौके से चले गये लेकिन काग्रेस के अन्य कार्यकताओं ने दोनों पक्षों को शान्त करवाया लेकिन दोनों पक्षों ने गंज थाने में परस्पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल और ब्लॉक ए के अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद ने यह जानकारी देते हुए बताया इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नैतृत्व द्वारा जिसे भी उम्मीदवार घोषित किया जायेगा सभी पदाधिकारी व कांग्रेसजन पूरी एक जुटता के साथ कार्य करके उसे विजयी बनाकर भेजेंगेl तत्पश्चात आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनने के इच्छुक कांग्रेसजनों से आवेदन आमन्त्रित किये गए इस अवसर पर 24 कांग्रेसजनों ने प्रभारी  मुकुल गोयल, कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल तथा वाहिद मोहम्मद को अपने आवेदन प्रस्तुत किए। 

आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ की और से नौरत गुजर, सर्वेश पारीक और अजमेर उत्तर क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों  और ब्लॉक पदाधिकारियों ने आवेदन प्रस्तुत किया। वही शहर काग्रेस के निर्वतमान अध्यक्ष विजय जैन भी वहाँ उपस्थिति होने के बावजूद उन्होने अपना आवेदन फार्म नही भरा।  इनके अलावा पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, चेतन पंवार, गिरधर तेजवानी, मोहन चेलानी, हरीश हिंगोरानी, शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, ममता चौहान, चेतन प्रकाश सैनी, महेंद्र तंवर, विजय सिंह गहलोत, विनोद रतनु, लोकेश कुमार, रश्मि हिंगोरानी, हुमायु खान, दिलीप सामतानी, गजेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र शर्मा, राजकुमार, अंकित मोटवानी, ओमप्रकाश मंडावरा, पीयूष सुराणा व शिव कुमार भागवानी शामिल हैं l बैठक के समाप्त होने के बाद भी काग्रेस के  युवा नेता ओम प्रकाश मंडावरा अपना आवेदन फार्म लेकर पहुचे जहां प्रभारी मुकुल गोयल के कहने पर उनका फार्म लिया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल और वाहिद मोहम्मद ने बताया कि बुधवार को प्राप्त सभी आवेदनों को ब्लॉक अध्यक्ष अपनी टिप्पणी  और बैठक की प्रोसेडिंग सहित प्रभारी के माध्यम से गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत कर देंगे ।

बांसवाड़ा  जिले के गढ़ी  ब्लॉक की बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ पूर्व विधायक और घड़ी प्रधान कांता भील और आवेदन करने आए सहायक अभियंता महिपाल कटारा के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। कटारा के आवेदन करने पर सरकारी कर्मचारी बताते हुए हंगामा कर दिया उसके बाद प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्ष ने आवेदन ही नहीं लिया।यही नहीं शिक्षक नेता योगेश खाट के आवेदन को भी ब्लॉक स्तर पर स्वीकार नहीं किया गया। प्रधान कांता भील एक लाभ माहौल है ऐसे में वह अपने विरोधियों से गलत व्यवहार कर रही हैं इससे माहौल की स्थिति खराब हो गई है ।

भय, भ्रम और भ्रष्टाचार का पर्याय गहलोत सरकार को उखाड़ फेकेंगे: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंच से हुंकार भरते हुए सम्मेलन में उपस्थित युवाओं में स्फूर्ति का संचार किया और आह्वान किया कि वे राजस्थान में तख़्त और ताज बदल कर, बेईमानों का राज़ बदल देंगे। उन्होंने कहा, “प्रदेश के युवाओं ने ठान लिया है कि गहलोत की सरकार को उखाड़ फेंकना है। भय, भ्रम और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ‘गह-लूट’ सरकार है, हमें प्रदेश को इनकी लूट से मुक्ति दिलानी है।”

जयपुर के बिरला सभागार में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए ठाकुर ने कहा किकांग्रेस के शासन में राजस्थान का नहीं केवल कांग्रेसियों का विकास हुआ है। कांग्रेस राजस्थान को सभी मामलों में पीछे से अव्वल करा रही है। आज पूरे देश में राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर 1 है। आज पूरा देश देख रहा है की कैसे गरीबों के घरों में नल से जल के सपने को चूर चूर कर ₹ 20 हजार करोड़ का जल जीवन घोटाला कर अपने घरों की तिजोरियों को भरा जा रहा है”

ठाकुर ने कहा, “आज जो किसान कर्जा नहीं चुका सके, उनकी खेती की जमीनों को सरकार ने कुर्क की। राजस्थान में 19,422 किसानों से उनकी जिंदगी का आधार उनकी जमीन को छीन लिया गया है। इसे स्वयं राज्य सरकार ने विधानसभा में माना है। आज राजस्थान में फसल ख़राब होने पर कोई मुआवज़ा नहीं मिलता। किसान बाजरे की फसल एम.एस.पी से नीचे बेचने पर मजबूर हो गए हैं। 5 साल में किसानों को मिलने वाली बिजली के दाम दुगने हो गए हैं। लम्पी वायरस से राजस्थान में 12.5 लाख गौ माता प्रभावित हुई पर कांग्रेस की सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।”

राजस्थान में बेरोज़गारी और पेपर लीक से परेशान युवाओं की पीड़ा को साझा करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “राजस्थान पेपर लीक में नंबर 1 है।युवा बेरोज़गारी में नंबर 1 है। प्रदेश के शहरों में हर 3 में से 1 युवा बेरोज़गार है। 5 साल में पंजीकृत बेरोज़गारों की संख्या दुगनी हो गई है। ₹3,500 बेरोज़गारी भत्ता देने का झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने भत्ते के नाम पर बेरोज़गार युवाओं से भद्दा मज़ाक किया है। 17 पेपर लीक से 50 लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया है। आज राजस्थान में शिक्षकों के हर 2 में से 1 पद ख़ाली है।

अंत में ठाकुर ने सभी युवाओं व कार्यकर्ताओं से राजस्थान के घर घर जाकर गहलोत सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन  करने का आग्रह किया ताकि अगले चुनाव में भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेका जा सके।  इसके साथ हीं श्री ठाकुर ने अभी युवाओं से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतिम कार्यक्रम मेरी मिटटी मेरा देश में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह भी किया।

इसरो की भर्ती परीक्षा में नकल, 2 लोगों गिरफ्तार मामला दर्ज

0

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इसरो द्वारा आयोजित परीक्षा में नकल करने के आरोप में हरियाणा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ कल देर रात मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पर उम्मीदवारों को नकल कराने का आरोप है।

वही पुलिस ने कहा कि यह सभी गिरफ्तार किए गए लोग एक ही टीम के हैं। ये सभी यहां एक साथ आए थे। वहीं, रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर वीएसएससी ने परीक्षा रद्द कर दी।

वीएसएससी ने एक अधिसूचना में कहा था कि तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और रेडियोग्राफर-ए के पदों के लिए 20 अगस्त को तिरुवनंतपुरम के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है।

वहीं, गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ धारा 406 420 और आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा था कि गिरफ्तार किए गए उम्मीदवार प्रश्नों की तस्वीरें लेने के लिए मोबाइल फोन कैमरे का उपयोग कर रहे थे और उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को भेज रहे थे, जो उन्हें उनके कानों में ब्लूटूथ डिवाइस पर उत्तर दे रहा था।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सचिन पायलट का टोंक में भव्य स्वागत, 22 करोड़ की सड़क का लोकार्पण, भाजपा के नेता हुए कांग्रेस में शामिल

टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वर्किंग कमेटी के सदस्य बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचे। जहां पर उनका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ वर्ष 2023 के होने वाले विधानसभा के चुनाव में साथ हैं और पहले से भी अधिक मतों से चुनाव जीत आएंगे।

सचिन पायलट ने घोषणा करते हुए कहा कि वे टोंक से ही वर्ष 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और आप सब के सहयोग से फिर से जीत कर प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले तो भाजपा ने यूनुस खान को मेरे खिलाफ चुनाव में  उतारा था। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा किसको उतारेगी अभी कोई निर्णय नहीं है लेकिन उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार मेरे खिलाफ आएगा मैं आदर के साथ चुनाव लडूंगा । उन्होंने कहा कि मैं चुनाव में प्रतिस्पर्धा जरूर करता हूं लेकिन अच्छी भाषा या ओछी हरकत कभी नहीं करता । उन्होंने कहा कि यहां से भाजपा के अलावा भी कई छोटी मोटी पार्टी अपना उम्मीदवार उतार सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है चुनाव लड़ने आना चाहिए लेकिन आप सब के सहयोग से मैं पहले से भी ज्यादा अधिक मतों से जीत लूंगा यह विश्वास कर सकता हूं।

80 करोड़ की लागत से मानसरोवर में बनेगा प्रदेश कांग्रेस का नया कार्यालय, सरकार ने किया जमीन का आवंटन

नए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए मानसरोवर स्थित द्रव्यवती रिवर फ्रंट के सामने सिटी पार्क के पास 6000 वर्ग गज जमीन  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट ने यह जमीन  आवंटित  की है।  इस जमीन पर कांग्रेसका कॉर्पोरेट मॉडर्न कार्यालय  80 करोड़ की लागत से बनेगा। 

नए कार्यालय में कॉन्फ्रेंस हॉल, लाइब्रेरी कैफिटेरिया जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अंडर ग्राउंड पार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। नया नक्शा तैयार करा लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों के साथ ही युवा,  महिला कांग्रेस और सेवादल के लिए भी कार्यालय का प्रावधान किया है। आचार संहिता लगने से पहले किसका  शिलान्यास कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे द्वारा कराया जाएगा।  

पूर्व में इस भवन का शिलान्यास 23 अगस्त को रखने की योजना थी। लेकिन समय नहीं मिलने के कारण इसे टाल दिया गया है। कांग्रेस के नए कार्यालय के उद्घाटन और रैली के साथ कांग्रेस अपना  विधानसभा का चुनाव अभियान शुरू करेगी।