Home Blog Page 391

सीएम मानहानि के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में वीसी से जुड़े, सुनवाई हुई और 28 अगस्त को आगामी सुनवाई तय की

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा मानहानि के मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से दिल्ली की  राउज एवेन्यू कोर्ट में भी  वीसी के माध्यम से उदयपुर से जुड़े। सीएम गहलोत को रिवीजन कोर्ट ने वीसी से पेश होने और वेलबाउंड नहीं भरने की छूट दी थी इसके चलते सोमवार को सीएम गहलोत को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं होना पड़ा।

दिल्ली की  राउज एवेन्यू  कोर्ट में सोमवार को डॉक्यूमेंट  स्क्रूटिंग  को लेकर सुनवाई हुई। अदालत ने 28 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को संजीवनी घोटाले में उन्हें उनके परिवार को आरोपी बताने के मामले को लेकर मानहानि का केस दायर कर रखा है। 6 जुलाई को इसको लेकर कोर्ट ने नोटिस जारी किए थे। 7 अगस्त को सुनवाई हुई कि सीएम गहलोत वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

रूस का लूना-25 मिशन चांद पर क्रैश रोस्कॉस्मॉस ने दी जानकारी

रूस का लूना-25 मिशन चांद पर क्रैश हो गया है। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कॉस्मॉस ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि लूना-25 अंतरिक्ष यान में एक दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई थी।

रोस्कोस्मोस ने एक दिन पहले बताया कि लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त आसामान्य स्थिति आ गई, जिस वजह से लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका। इससे पहले रूसी एजेंसी ने कहा था कि लूना 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।

लूना-25 अंतरिक्ष यान में आई तकनीकी खराबी
इससे पहले, शनिवार को रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने पुष्टि की थी कि रूस के लूना-25 अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आ गई है।

स्पेस एजेंसी ने बताया कि विशेषज्ञ अचानक आई दिक्कत से निपटने में फिलहाल असफल रहे। वहीं, इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि लूना 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।


लूना-25 ने चांद के जमीन क्रेटर की तस्वीरें पोस्ट की हैं। यह चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध का तीसरा सबसे गहरा गर्त है, जिसका व्या 190 किमी और गहराई आठ किमी है।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस का कहना है कि लूना-25 चांद की ओर निकल चुका है। पांच दिनों तक यह चांद की तरफ बढ़ेगा। इसके बाद 313 टन वजनी रॉकेट 7-10 दिनों तक चांद का चक्कर लगाएगा।

चंद्रयान- 3 से पहले रूस कर सकता है चांद पर लैंड
लूना-25 21 या 22 अगस्त को चांद की सतह पर पहुंच जाएगा। वहीं, चंद्रयान-3 भारत ने 14 जुलाई को लॉन्च किया था, जो 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा।

लूना- 25 और चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का समय करीब-करीब एक ही होने वाला था। लूना कुछ घंटे पहले चांद की सतह पर लैंड करता। रूस इससे पहले 1976 में चांद पर लूना-24 उतार चुका है।

कालवाड़ रोड स्थित मंगलम सीटी में चार मंजिला बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में लगी भीषण आग,फायरमैन घायल

0

जयपुर के कालवाड स्थित मंगलम सिटी के चार मंजिला बिल्डिंग के ऊपर  हिस्से में रविवार सुबह आग लग गई । जहां परिवार में पति मनीष गौतम पत्नी  ममता और आरूष बच्चा सो रहा था। जब आग लगी तो तीनों दम घुटने लगा उठकर देखा तो आप देखकर परिवार घबरा गया उसके बाद आग की लपटे धीरे-धीरे बढ़ गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। 

सूचना पर करधनी और कालवाड पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद झोटवाड़ा और बिंदायका पारी स्टेशन से दमकल पहुंची और सुबह 8:00 बजे के बाद आप को काबू पाया जा सका । इस हादसे में आग बुझाने वाले एक फायरमैन की दो उंगलियों में चोट लगी एक फायरमैन को चिरायु निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में घोषणा, राजस्थान से भंवर जितेंद्र और सचिन पायलट को दी तवज्ज़ो

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की घोषणा कर दी है।
39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है। खड़गे ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी इस कमेटी में जगह दी है। जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट को सदस्य बनाया गया है। कमेटी में 39 सदस्य, 18 स्थायी सदस्य, 14 इंचार्ज और 9 स्पेशल इनवाइटी शामिल हैं।
जबकि हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी के रूप में और राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सीडब्ल्यूसी में अशोक गहलोत को स्थान नहीं दिया गया है।

सीएम गहलोत ने दी 42.30 करोड़ स्वीकृति,लक्ष्मणगढ़ में होंगे सीवरेज कार्य

0

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज लाइन के कार्य कराए जाएंगे। इस पर 42.30 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। 

सीएम गहलोत की स्वीकृति के अनुसार 42.30 करोड़ रुपए में से 28.70 करोड़ रुपए का वित्त पोषण राजस्थान शहरी विकास निधि-द्वितीय से किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कंवर्जेंस के आधार पर 13.60 करोड़ रुपए (भारत सरकार 6.80 करोड़ रुपए, राज्य सरकार 4.49 करोड़ रुपए, नगरीय निकाय लक्ष्मणगढ़ 2.31 करोड़ रुपए) व्यय किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी। 

स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर सीएम गहलोत और डोटासरा ने दी श्रद्धांजलि, 18 वर्ष के नवयुवक को वोट डालने का दिया था अधिकार: गहलोत

0

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, जयपुर पर रविवार को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृंद्धाजलि दी। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायक, निगम/बोर्डो के चेयरमेन व उपाध्यक्ष सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉंधी को श्रंद्धाजलि देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार प्रदान कर स्व. राजीव गॉंधी ने क्रांतिकारी फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में 35 वर्ष की आयु निर्धारित थी, किन्तु मात्र 34 वर्ष की आयु में स्व. राजीव गॉंधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी देश के लिये शहीद हो गये। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण  की नींव स्व. राजीव गॉंधी ने रखी थी जिसके परिणामस्वरूप आज महिलायें देश की प्रगति में अपना योगदान प्रदान कर रही है।

सीएम गहलोत ने कहा कि जब स्व. राजीव गॉंधी ने 73 वां व 74वां संविधान संशोधन किया उसके पश्चात् से गॉंवों में, वार्डों में महिलायें सदस्य के साथ ही सभापति बन रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गॉंधी ने महिलाओं, युवाओं, दलितों एवं पिछड़ों के सशक्तीकरण के  लिए जो नींव रखी उसके परिणामस्वरूप यह सभी देश के प्रगति में मुख्यधारा में शामिल होकर अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में जो क्रांतिकारी फैसले  हुए हैं, वे सभी देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करने वाले हैं। 

इस अवसर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी की जयंती के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रृंद्धाजलि अर्पित की गई तथा स्व. राजीव गॉंधी द्वारा देश के विकास में दिये गये योगदान को याद करते हुये सभी कांग्रेसजनों ने उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश के नौजवानों को अपना भविष्य चुनने का अवसर प्रदान किया है जो कि एक क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज पंचायती राज के माध्यम से गॉंवों में रहने वाले नागारिक पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से स्वयं के लिये विकास की योजनायें बनाकर केन्द्र को भेज रहे हैं जो कि प्रशासनिक  विकेन्द्रीकरण का दुनिया में सबसे बड़ा उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने महिलाओं को देश की राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए पंचायत चुनावों में आरक्षण देकर महत्वपूर्ण कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने देश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देकर देश के युवाओं के सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था जिसके परिणामस्वरूप अमेरिका जैसी बड़ी शक्ति को भी भारत के युवाओं की प्रतिभाओं से भयभीत होना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गॉंधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने के लिये नींव रखी जिस कारण आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्व. श्री राजीव गॉंधी ने हमेशा देश के लिये सोचा तथा उनके विचारों में देश की प्रगति ही सबसे आगे स्थान पाती थी। उन्होंने कहा कि स्व. श्री राजीव गॉंधी ने देश को एक और अखण्ड रखने के लिये अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ता स्व. राजीव गॉंधी के विचारों से प्रेरित होकर संकल्पबद्ध हैं कि देश में जो फासीवादी ताकतें सत्ता में आ गई हैं उन्हें बाहर कर देश को पुन: प्रगति एवं भाईचारे की राह पर लाने हेतु कार्य करेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी टीमो में छटनी कर बदल रही अपनी टीम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने संगठन में बदलाव अपने तौर तरीके से करना शुरू कर दिया है। उन्होंने शनिवार देर रात 8 जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए। जिसमें जयपुर ग्रामीण के दो जिलाध्यक्ष भी शामिल है। इसमें जयपुर उत्तर में श्याम शर्मा व दक्षिण में राजेश गुर्जर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चुरू जिले में हरलाल सहारण, सीकर जिले में पवन मोदी, धौलपुर जिले में सत्येंद्र पराशर, बांसवाड़ा में लाभचंद पटेल, नागौर शहर में रामनिवास सांखला, कोटा देहात में प्रेम गोचर को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कार्यसमिति के लिए की सदस्यों की घोषणा जिला अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की भी घोषणा की गई हैं। धर्मवीर पुजारी, रामानंद गुर्जर, जितेंद्र शर्मा, इंद्रा चौधरी, श्रवण कुमार वर्मा, मोहनलाल चौधरी, गोविंद सिंह राव और मुकुट बिहारी नागर को प्रदेश कार्यसमिति में लिया गया हैं।

महिलाओं को मुफ्त के मोबाइल नहीं सुरक्षा चाहिए, अपनी पीठ थपथपानें के बजाय सीएम अपनी गिरेबान में झांकेः- सुमन शर्मा

प्रदेश में बीते 36 घंटो के दौरान घटित महिला दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामलों में बढोतरी को लेकर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गैंगरेप के मामले दोगुने हो गए और दुष्कर्म के मामलों में 50 फीसदी बढोतरी हुई है। गहलोत सरकार के इस कुराज में महिला उत्पीडन और दुष्कर्म के मामलों ने प्रदेश को शर्मशार किया है। जयपुर के करधनी, कोटा के छत्रपुरा, गंगानगर के अनूपगढ, जयपुर के शिवदासपुरा, जोधपुर, पाली और आमेर में दुष्कर्म की घटनाओं को देखकर ये लगता है कि प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था और सरकार है ही नहीं। जयपुर के जालूपुरा में लव जिहाद की घटना बेहद डरावनी है। मुख्यमंत्री को मोबाइल की गारंटी के बजाय महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए। झूंठी योजनाओं के बल पर अपनी पीठ थपथपानें के बजाय गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष ने खुद माना है कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढी हैं। सरकार में बैठे लोग खुद न्यायोचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध अब सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की स्थिति बेहद गंभीर है। अलवर के शाहजहांपुर में शनिवार से लापता आठ वर्ष के दलित बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी जाती है। हत्या से पहले पीडित परिवार पुलिस कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काटता है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है, ना ही पुलिस ने इस मामले में कोई त्वरित कार्रवाई की। मृतक के घर से महज 500 मीटर दूरी पर बच्चे का शव मिलता है। प्रदेश में प्रतिदिन रिकॉर्ड 06 हत्या की घटनाएं हो रही है। जोधपुर में एक सब इंस्पेक्टर को गाडी चढाकर मार दिया जाता है, वहीं एक महिला पुलिस कांस्टेबल को कार से घसीटा जाता है। प्रदेश के लूणकरणसर, झुंझुनू, सीकर और जोधपुर में हत्या की घटनाएं। वहीं झुंझुनू में बीते एक सप्ताह के भीतर फायरिंग की तीन घटनाएं। अलवर के बानसूर में भाजपा जिला पार्षद के घर पर फायरिंग की घटनाएं बताती हैं कि प्रदेश में मौजूदा कानून व्यवस्था का क्या हाल है।

प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की पुलिस कांग्रेस की भूमिका में काम कर रही है। हरियाणा के एक युवक के खिलाफ राजस्थान में दर्ज मामले में राजस्थान पुलिस के डीजीपी ने प्रेसवार्ता मंे कहा कि घटना में इस युवक की कोई भूमिका नहीं थी। लेकिन दोपहर में मुख्यमंत्री उस युवक के खिलाफ बयान देते हैं और डीजीपी के स्वर बदल जाते हैं। नाबालिगों से दुष्कर्म की घटनाओं के संबंध में मेरे द्वारा लगाई हुई आरटीआई के जवाब से पता चला है कि नवंबर 2019 से अप्रैल 2023 तक प्रदेश के भीतर पॉक्सो एक्ट के 14,471 रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। जहां पहले प्रदेश में हर छह महिने में कलेक्टर एसपी कॉंफ्रेस हुआ करती थी, उस कॉंफ्रेंस को हुए काफी समय हो गया लेकिन सरकार कुर्सी की लडाई और लूट खसोट में व्यस्त है।

उम्रकैद के साथ पेपरलीक के दोषी की संपत्ति होगी कुर्क, जुर्माना 10 करोड़ तक

0

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक के आरोपों से घिरी राज्य सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसा है. अब भर्ती परीक्षाओं में पेपरलीक के दोषी को 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने के साथ ही उम्रकैद तक की सजा होगी. इससे संबंधित कानून लागू हो गया है. ऐसी सख्त सजा का प्रावधान करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है.

विधानसभा ने पिछले माह कानून में इन प्रावधानों को शामिल करने के लिए राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) (संशोधन) विधेयक-2023 पारित किया था. राज्यपाल की मंजूरी के बाद पर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे यह विधेयक अब कानून के रूप में बदल गया है. यह कानून तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

प्रावधान ये भी…

कानून में सजा और जुर्माने के साथ ही लिप्त व्यक्ति की सम्पत्ति कुर्क करने और परीक्षा व्यय की राशि वसूलने का भी प्रावधान है. कानून में इस अपराध को संज्ञेय और गैर जमानती बनाया गया है.

अब न्यूनतम 10 साल की सजा

पेपरलीक के मामलों में अब न्यूनतम 5 के बजाय 10 वर्ष की सजा होगी. इसी तरह अब अधिकतम 10 वर्ष के बजाय उम्रकैद तक की सजा दी जा सकेगी. इसके अलावा 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक जुर्माना भी हो सकेगा, जिसका प्रावधान पहले से ही है. इससे अब प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में पेपरलीक के मामले में अधिक सख्त सजा होगी.

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- प्रदेश के दो राजकीय महाविद्यालयों में खुलेंगे नवीन संकाय – धौलपुर के राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा में खुलेगा विज्ञान संकाय – नाथद्वारा के सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू होगा भूगर्भशास्त्र विषय – संकायों के संचालन हेतु 16 नवीन पद स्वीकृत

0

राज्य सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं विद्यार्थियों को अपने पंसदीदा संकायों में अध्ययन करने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के दो राजकीय महाविद्यालयों में नए संकाय एवं विषय खोलने तथा इनके संचालन के लिए 16 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, धौलपुर के राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा में नवीन विज्ञान संकाय खोला जाएगा। साथ ही, राजसमंद के नाथद्वारा में मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगर्भशास्त्र विषय शुरू किया जाएगा। नवीन संकाय एवं विषय के संचालन के लिए सहायक आचार्य के 6, प्रयोगशाला सहायक के 5 तथा प्रयोगशाला वाहक के 5 पदों सहित कुल 16 नवीन पदों का सृजन किया गया है।

सीएम अशोक गहलोत की इस मंजूरी से विद्यार्थियों को उनके इच्छित विषयों में पढ़ाई करने हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा। वे स्थानीय स्तर पर ही इन विषयों की पढ़ाई करके अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।