Home Blog Page 399

15 अगस्त को हर जिला मुख्यालय पर मंत्री फहराएंगे तिरंगा

0

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को  29 जिलों और संभागीय स्तर पर मंत्रियों को विभिन्न जिलों के समारोह में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी है। जबकि जयपुर मुख्यालय सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और 20 जिलों में कलेक्टर और संभाग में संभागीय आयुक्त तिरंगा फहराएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के विशिष्ट शासन सचिव शैली किसनानी ने रविवार को आदेश जारी कर शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला को बीकानेर, यूडीएच मंत्री को कोटा, राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी को बालोतरा, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को गंगापुर सिटी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को सीकर, जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी को नीम का थाना, राजस्व मंत्री रामलाल जाट को शाहपुरा जिला मुख्यालय पर तिरंगा कराने की जिम्मेदारी दी है।

जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय को बांसवाड़ा, खान मंत्री प्रमोद भैया जैन को  बारा, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को  डीग, पंचायत मंत्री रमेश मीणा को करौली, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को चित्तौड़, प्रताप सिंह खाचरियावास को केकड़ी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद को फलोदी, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश को दोसा, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव को ब्यावर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री को अलवर, राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल को अनूपगढ़, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को  खैरथल, यातायात राज्यमंत्री  बृजेंद्र ओला को चुरू, कृषि विपणन  राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा को  टोंक, शिक्षा राज्यमंत्री  जाहिदा खान को दूदू, जनजाति राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया को सलूंबर, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना को बूंदी, ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी को डीडवाना-कुचामन, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को कोटपूतली-बहरोड, श्रम राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई को सांचौर, तकनीकी राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग को भरतपुर और सरकारी को सचेतक महेंद्र चौधरी को नागौर जिले में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

‘‘बेटी बचाओ बेटी बचाओ’’ अभियान की कार्यशाला के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रोडमैप पर चर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर रविवार को बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, अभियान की प्रदेश संयोजक सोनिया रामचंदानी और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत नौ कन्याओं के पूजन के साथ की गई। मंच संचालन वनिता जैमन ने किया।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार के जंगलराज में अपराध बेलगाम है। महिला अपराध चरम पर है, आज प्रदेश में महिलाएं घर, खेत, बाजार, स्कूल, अस्पताल और एबुंलेस कहीं भी तो सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 18 दुष्कर्म की घटनाएं और 8 से अधिक हत्या और अपराध के अन्य मामले दर्ज किए जाते हैं। इन सब घटनाओं के बावजूद प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। वे कहते हैं कि महिला सुरक्षा के लिए हर घर पर पुलिस नही लगा सकते है।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले एैसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के जरिये देश में घटते सेक्स रेसो को संतुलित करने की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं का जीवन सरल हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोडो शौचलय (ईज्ज्तघर) बनाए गए। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के खाते खोलने का काम, उज्जवला योजना के अंतर्गत देश की उन महिलाओं का जीवन सुगम हुआ है जो चूल्हे की धुंआ से अपने जीवन को खतरे में डालती थी। पीएम आवास योजना से देश की महिलाओं को खुदका घर मिला है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ पूरी तरह सजग है। प्रदेश की इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने में हम कोई कसर नहीं छोड रहे। जयपुर का थाली नाद आंदोलन हो या दुष्कर्म पीडिताओं के घर जाकर उनकी आर्थिक मदद और संवेदना देने का काम भी महिला मोर्चा निंरतर कर रहा है।

राहुल और प्रियंका के लिए राजस्थान महज पिकनिक स्पॉट, अच्छा होता दुष्कर्म पीडिताओं के घर जाकर उन्हे संवदेनाएं देतेः-डॉ. अल्का गुर्जर

प्रदेश में बढती दुष्कर्म की घटनाओं और बेलगाम अपराध को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मानगढ आए और अपने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपा कर चले गए। राहुल गांधी ने सलूंबर, कोटडी और खाजूवाला की दुष्कर्म पीडिताओं के घर जाने का साहस नहीं दिखाया। बीते दिनों अलवर में मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रियंका गांधी रणथंबौर घूमने तो आई लेकिन अलवर पीडिता के घर जाकर संवेदना जताने तक नहीं गई। गहलोत सरकार की चिंरजीवी महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की योजना भी महिलाओं के लिए आफत बन गई। टोडाभीम में एक सरकारी कर्मचारी नाबालिग को स्मार्टफोन दिलाने के बहाने घर से बहलाकर ले गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जयपुर में एक ही दिन में चार दुष्कर्म की घटनाएं घटती हैं उसी दिन उदयपुर और अलवर में भी दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। प्रदेश में दुष्कर्म के अपराधों की फेहरिस्त बढती जा रही है। लेकिन सरकार मौन है।

डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि जयपुर, उदयपुर, दौसा, जोधपुर, सीकर, भिनाय, सवाईमाधोपुर, हनुमानगढ, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू और अलवर में पिछले दो दिनों में दुष्कर्म और अपराध के मामले सामने आए हैं। पूर्व की दुष्कर्म घटनाओं की बात करें तो थानागाजी, अलवर में मूक बधिर के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य दुष्कर्म कांड प्रदेश में देखेने को मिले, लेकिन प्रदेश की सरकार मूक बनकर सब देख रही है। महिला अपराधों पर कार्रवाई करने के बजाय अनर्गल बयान देना ही सरकार का धर्म बन गया है। सरकार के पास दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने का कोई कारगर उपाय नहीं है। भीलवाडा के कोटडी में नाबालिग के शव को दुष्कर्म के बाद भट्टी में डाला गया। उसी भीलवाडा में एक बच्ची के पीने के पानी में पेशाब मिलाने की घटना, ये सभी झकझोर देने वाली घटनाएं हैं।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में प्रतिदिन होने वाले दुष्कर्म के मामले इस कदर बढे हैं कि एनसीआर का आंकड़ा भी अब याद नहीं है। अखबार मोबाइल खोलते ही कोई ना कोई घटना हमारे सामने होती है जो अत्यंत हृदय विदारक होती है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं, उनके भीतर प्रशासन और सरकार का भय ही नहीं है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अपने बयान में कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं। वहीं राजस्थान में हत्या और दुष्कर्म के मामलों में हर दिन बढोतरी हो रही है, आप इन घटनाओं से अंदायजा लगा सकते हैं कि प्रदेश के मुखिया जननायक हैं, या खलनायक हैं।
डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि बीते 10 अगस्त को हनुमानगढ़ में हत्या, बूंदी के लाखेरी में युवक की हत्या, मेहंदीपुर बालाजी में व्यापारी की हत्या जैसलमेर के ढाबे पर खाना नहीं बनने पर कुक की हत्या और बीकानेर में चाकू से गला काटकर युवा की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। 16 वर्षिय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या और शव कुंए में फेंक दिया। इसके अलावा 11 अगस्त को प्रदेश में फायरिंग लगभग 8 बड़ी घटनाएं घटी। वहीं 12 अगस्त को हनुमानगढ़ में गोली मारकर हत्या, अलवर में युवक की लाश का मिलना और जयपुर के झोटवाड़ा में युवक को गोली मारने की घटना शामिल हैं। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

मुख्यमंत्री गहलोत का खुद के मंत्रियों पर ही यकीन नहीं, सरकार के मंत्री ही सरकार पर लगा रहे भ्रष्टाचार के आरोपः- प्रहलाद जोशी


केंद्रीय मंत्री एंव भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी रविवार को ‘‘विजय बूथ संकल्प विधानसभा सम्मेलन’’ के तहत सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान खंडलेवाल वैश्य सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। (बूथ जीता, चुनाव जीता) की धारणा से बूथ पर मेहनत करने पर जोर दिया। प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत को अपने मंत्रियों पर ना यकीन है ना उनकी कार्यशैली पर विश्वास है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार पर बीते नौ सालों में भ्रष्टाचार के कोई दाग नहीं हैं। वहीं राजस्थान में खुद गहलोत सरकार के मंत्री ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। जिसमें लाल डायरी मामले में मंत्री गुढा को सच बोलने पर मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और गहलोत के बीच भी आंतरिक कलह पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैैठक में खुलकर सामने आ गई। जिस सरकार को खुद पर और सरकार के भीतर बैठे लोगों का सरकार पर विश्वास नहीं वह सरकार जनता का कैसे भला करेगी।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार में अपराध बेलगाम है। महिला अपराधों में प्रदेश नंबर एक पर है, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के मामले में इस सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड डाले। युवा और किसान वादाखिलाफी से बेेहद आहत हैैं। इन सभी चीजों को देखकर हम कह सकते हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है।

पूरी दुनिया में बढ़ा तिरंगे का मान, दूसरे देशों में मुश्किल में फंसे भारतीयों का सुरक्षा कवच बना हमारा तिरंगा : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में निकाली गई विशाल “तिरंगा बाइक रैली” में भारतीय सेना के कई उच्चाधिकारी, हजारों की संख्या में सैनिकों, एवं जयपुर के युवा बाइकर्स ने पूरे जोश के साथ रैली में भाग लिया। राजस्थान की नारी शक्ति भी बड़ी मात्रा में मोटरसाइकिल्स पर हेलमेट लगा के रैली में शामिल हुईं। वैशाली नगर के विजय द्वार से शुरू होकर आम्रपाली सर्किल, चित्रकूट, अजमेर रोड व एमआई रोड होते हुए अमर जवान ज्योति पर तिरंगा बाइक रैली का समापन हुआ।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को श्रंद्धाजलि देकर रैली में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली देश के उन वीर जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के खातिर बलिदान दिया। आज बड़े गौरव की बात है कि हमारे साथ भारतीय सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ के जवान इस रैली का हिस्सा बने। साथ ही हजारों की संख्या में जयपुर बाइकर्स ग्रुप ने भी इसमें भाग लिया। आमतौर पर सैनिक सरहद पर रहकर दिन-रात भारत की रक्षा करते हैं। बर्फीली चोटियों और पहाड़ियों पर सैनिक अपने शौर्य का परिचय देते हैं। आज हमारी ऐसी कामना थी कि सैनिक जयपुर शहर की सड़कों पर हमारे साथ चलें, ताकि जयपुर के नौजवान इन्हें देखकर प्रेरित हों। 

उन्होंने कहा कि भारत एक सुनहरी चिड़िया वाला देश था। आप सभी के कारण भारत दुबारा सोने की चिड़िया बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले 25 वर्ष के अंदर हम सबके प्रयासों से 2047 तक इस दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र बनेगा। आज तिरंगे की ताकत केवल भारत तक सीमित नहीं है। चाहे अफगानिस्तान हो, चाहे सीरिया हो चाहे, रूस-यूक्रेन युद्ध हो, वहां पर भी भारत के तिरंगे की ताकत नजर आती है। आज पूरी दुनिया भारत से जुड़ना चाहती है। मैं सभी जवानों को इस समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। 

इस दौरान तिरंगा बाइक रैली में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अरुण कुमार, सीआरपीएफ आईजी विक्रम सहगल, बीएसएफ सेकेंड इन कमांड अजय कुमार व रिटायर मेजर जनरल अनुज माथुर, हजारों की संख्या में उपस्थित सैनिकों ने जयपुर के युवा बाइक राइडर्स का उत्साहवर्धन किया। इस तिरंगा बाइक रैली में जयपुर राइडर्स क्लब, जयपुर बाईकर्स क्लब और कॉन्वॉय कंट्रोल क्लब समेत कई अन्य बाइक राइडर्स क्लब सहयात्री बने।

छात्र संघ चुनाव पर रोक लोकतंत्र की हत्या : विधायक अशोक लाहोटी

सांगानेर विधायक और राज. विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक लाहोटी ने राजस्थान की सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं और यह सीधा-सीधा लोकतंत्र की हत्या है।

विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि छात्र संघ के चुनाव “लोकतंत्र की पहली सीढ़ी” है और यही से ही छात्र नेता लोकतंत्र की प्रणाली ओर प्रकिया को समझते हैं और भविष्य के राज नेता पैदा होकर आगे अलग अलग पार्टी से जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं और जनता की सेवा करते हैं।

विधायक अशोक लाहोटी ने बताया कि राजस्थान की सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सीधा-सीधा लोकतंत्र की हत्या है।

विधायक अशोक लाहोटी ने बताया कि पिछले छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस पार्टी की एनएसयूआई एक भी विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं जीती थी और इस बार लगातार पेपर लीक, बेरोजगारी भत्ता , स्कॉलर शिप , नहीं देने से प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं से भयभीत है।

विधायक अशोक लाहोटी ने काँग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि युवा विरोधी कांग्रेस सरकार से राजस्थान का युवा, छात्र कांग्रेस सरकार के चुनाव से पहले इन चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा था इससे भयभीत, डर के मारे कांग्रेस सरकार ने छात्र संघ चुनाव पर रोक लगाई है।

विधायक अशोक लाहोटी ने बताया कि मैं आज राजनीति की पीढ़ी पर जिस मुकाम पर हूं, उसके पीछे छात्र संघ ही है। मैं छात्र संघ का उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद ही आगे की राजनीति में आगे बढ़ पाया। इसलिए छात्र संघ चुनाव सबसे ज्यादा जरूरी है।

विधायक अशोक लाहोटी ने बताया कि देश में वंशवाद को रोकने का सबसे बड़ा और सशक्त माध्यम छात्र संघों के चुनाव है। छात्र संघ के चुनाव ही प्रदेश एवं देश को नए छात्रनेता व राजनेता देता है जो आगे चलकर देश के लोकतंत्र में अपना अहम योगदान देते हैं। राजस्थान की सरकार ने इन चुनावों को बंद करना लोकतंत्र के गले घोंटने के बराबर हैं

पुलिस की 10 रेंज और जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्राधिकार बाटे, नोटिफिकेशन जारी

0

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शनिवार को राज्य के 10 पुलिस रेंज और दो जोधपुर और जयपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्राधिकार का बंटवारा कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी  कर दिया है। नए रेंज सीकर, बांसवाड़ा और पाली में किस जिले को रखा गया है वह भी स्पष्ट कर दिया गया है।

सीएम गहलोत के निर्देश पर पुलिस ने चलाया प्रदेश में विशेष अभियान, शनिवार को 8672 पुलिसकर्मियों की 2147 टीमों ने 4100 अपराधियों को किया गिरफ्तार

0

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश मे अपराधों के रोकथाम को लेकर गंभीर नजर आते हैं उनकी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हुए हैं कि किसी भी परिस्थितियों मे प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े और उसके लिए पुलिस के अधिकारियों को उचित कदम उठाने पड़े तो वे उठाए।

प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने सक्रिय अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पूरे प्रदेश में शनिवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 4,100 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा के निर्देश पर मादक पदार्थों, अवैध आग्नेयस्त्रों, फायरिंग आदि घटनाओं में लिप्त चालानशुदा अपराधियों, संगठित, हार्डकोर, वांछित सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए शनिवार को पुलिस टीमों द्वारा दबिश देकर विशेष कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान प्रदेशभर में 4 हजार 100 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार, अवैध खनन में शामिल वाहन व सामग्री, अवैध विस्फोटक पदार्थ इत्यादि जप्त किये गये।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में यह कार्रवाई संचालित की गई। उन्होंने बताया कि सभी रेंज आईजी ने समस्त कार्रवाई की मॉनिटरिंग की एवं स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। 

एडीजी एमएन दिनेश ने बताया कि शनिवार को अल सुबह से देर रात तक चलाए गए अभियान में 8 हजार 672 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 2 हजार 147 टीमों का गठन कर बदमाशों के 7 हजार 203 ठिकानों पर दबिश दी गई है। इस दौरान समग्र रूप से 4 हजार 100 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 

क्या बंटवारे की असहनीय पीड़ाए और बलिदानों को समझ पाएंगी भावी पीढ़ियां ?

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रुप में मनाने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है। यह कहना है इंटरनेशनल वैज्ञानिक डिजिटल डिप्लोमेसी एक्सपर्ट डॉ डीपी शर्मा और पूर्व हैड ऑफ द ऑफिस ऑफ यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोटेक्शन विजय समनोत्रा का जिन्होंने 1947 में भारत के विभाजन और उसकी असहनीय विभीषिका पर कई सालों की रिसर्च एवं अध्ययन के बाद 17 जुलाई 2021 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संक्षिप्त इतिहास की प्रतिवेदन एवं पत्र लिखकर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाए जाने की मांग की थी।

आपको बता दे कि 14 अगस्त 2023 को मनाया जाने वाला यह दूसरा विभाजन विभीषिका दिवस है जिसमें अनेकों एग्जीबिशन स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित किये जाने के साथ-साथ संगोष्ठी आयोजित करने की योजना है।

डॉ डीपी शर्मा ने बताया कि वे विदेश में रहने के बावजूद इस प्रोजेक्ट पर पूर्व यूनाइटेड नेशन्स डिप्लोमेट विजय समनोत्रा ने अध्ययन पर काम कर रहे थे ताकि विभाजन विभीषिका के दर्द और आने वाली पीढ़ियों को ऐसे मंजर की पुनरावृत्ति से बचाया जा सके। डॉ शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी इस संक्षिप्त प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते हुए 14 अगस्त 2021 को इसकी घोषणा की और उसके बाद मे हर साल यह दिवस 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाने  लगा है। डॉ शर्मा एवं विजय समनोत्रा ने मोदी सरकार से असहनीय प्रताड़ना झेल कर शहीद हुए भारतीयों और उनके परिजनों की व्यथा को इजराइल के यहूदियों द्वारा  बनाए गए होलोकास्ट म्यूजियम की तर्ज पर एक डिजिटल म्यूजियम के साथ-साथ फिजिकल म्यूजियम भी बनाने की भी मांग की है।

इस संदर्भ में 14 अगस्त को यादगार दिवस के रूप में मनाए जाने पर देश में सामाजिक सौहार्द का संचार होगा और युवा पीढ़ी को देश के बंटवारे के समय में देश को मिले दर्द, और बलिदान को समझने का भी अवसर मिलेगा। डॉ शर्मा एवं विजय समनोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्होंने 14 अगस्त को स्मरणोत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें 14 अगस्त के विभाजन के पीड़ित हिंदुओं के दर्द को नई पीढ़ियों को बताते हुए सम्मानित करने के लिए स्मरण दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई थी। वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसक उथल पुथल के कारण लाखों हिंदुओ, मुस्लिमों, सिखों, जैन, बौद्धों का संहार हुआ। लाखों लोग मारे गए जिनका आज तक कभी भी ब्यौरा तक तैयार नहीं किया गया। हजारों के अपहरण, और धर्म परिवर्तन के साथ करोड़ों की सम्पत्तियों का नुकसान हुआ। बंगाल में भी नियोजित हत्याएं, लूट आदि हुईं। 

डॉ डीपी शर्मा ने बताया कि इस दर्द से गुजर चुके देशभर में अब कुछ ही लोग जिंदा हैं जिनकी स्मृतियां और यादें संजोए रखना हमारे लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं । इसको लेकर डॉ डीपी शर्मा एवं विजय समनोत्रा ने पत्र में प्रधानमंत्री से पंजाब और पूर्वी बंगाल के अज्ञात लाखो लोगों के बलिदान को समर्पित करने के लिए एक स्मारक निर्माण की भी मांग की है। जिसमें नरसंहार में अपना सब कुछ खो चुके लोगों के इतिहास, उनके बलिदान से रूबरू कराया जाए। साथ ही एक ऑन लाइन डिजिटल म्यूजियम भी स्थापित किया जाए।  जिसमें विभाजन के बाद और पहले की दर्दनाक और दुखद: यादों को संजोया जा सके, जो वर्तमान में जीवित हैं, उनके अनुभव, दर्द को सुनकर, रिकार्ड कर प्रकाशित किया जा सके। यही आज हमारी युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा संदेश होगा। साथ ही नवीन पीढ़ी को उस समय के इतिहास, अंग्रेजों की दमनकारी नीति, नरसंहार आदि के बारे में भी बताया जा सके। आखिकार उन्होंने दर्द को कैसे झेला। इसे भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित भी किया जाए।

सांसद कोष से निर्मित बॉक्स कल्वर्ट का सांसद रामचरण बोहरा ने किया लोकार्पण

0

जयपुर शहर बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र मे नगर निगम ग्रेटर वार्ड 133 में सांसद कोष से निर्मित बॉक्स कल्वर्ट (नाले) का रविवार को लोकार्पण किया। 

लोकार्पण समारोह मे बीजेपी सांसद बोहरा ने कहा कि इस क्षेत्र मे लंबे समय से पानी के निकास की उचित व्यवस्था नही थी जिससे बरसात में दौरान पानी लोगों के घरों में भर जाता था। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वार्ड 133 की जनता की मांग पर सांसद कोष से इस नाले का निर्माण करवाया इससे जनता की तकलीफ दूर हुई।

भाजपा सांसद बोहरा ने वहां उपस्थित लोगों से 15 अगस्त पर हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ,  ग्रेटर नगर निगम के चैयरमैन रमेश चंद सैनी, देवेंद्र शर्मा, विपिन कोटिया सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।