DHOLPUR // धौलपुर में परिवार के ऊपर गिरी घर की छत

Dholpur news, house roof collapse Dholpur, Salempur village Rajasthan, Basedi thana area, Rajasthan accident news, building collapse Rajasthan, farmer family Dholpur, Rameshwar Kushwaha, narrow escape accident, roof cave in India, local Rajasthan news, Dholpur latest news

Apr 16, 2026 - 14:26
DHOLPUR // धौलपुर में परिवार के ऊपर गिरी घर की छत

DHOLPUR // परिवार के लोग बाहर टीन शेड में खा रहे थे खाना, इसी दौरान मकान की छत भरभरा कर ढही, बाल बाल बचा परिवार

धौलपुर। बसेड़ी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक किसान परिवार के मकान की छत भरभरा कर ढह गई। इस हादसे में गनीमत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर टीन शेड में खाना खा रहे थे।

सलेमपुर गांव निवासी पूर्व विधायक सुखराम कोली ने बताया किसान रामेश्वर पुत्र छोटेलाल कुशवाहा का परिवार मजदूरी का काम करता है। बुधवार को घर के सभी लोग मकान के बाहर टीन शेड में एक साथ खाना खा रहे थे। मकान के अंदर कोई नहीं था।