पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:ये पांच बातें यदि परिवार में उतारें तो निपुणता आ जाएगी

Aug 5, 2026 - 06:30
पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:ये पांच बातें यदि परिवार में उतारें तो निपुणता आ जाएगी
आजकल एक शब्द चल रहा है निपुण परिवार बनाया जाए। पांच बातें यदि हम परिवार में उतारें तो निपुणता आ जाएगी। संस्कार, स्वास्थ्य, समृद्धि, सामर्थ्य और सदस्यों में निरंतर सीखने की भावना। चूंकि परिवार में हर उम्र के लोग होते हैं तो बड़े यह न समझ लें कि जो हमने सोचा, वही सही और छोटे यह नादानी न कर लें कि अभी तो किए जाओ, फिर देखेंगे। परिवार को निपुण बनाने के लिए एक प्रयोग करिए। हर सदस्य के भीतर एक इनर-चाइल्ड और एक आउटर-चाइल्ड होता है। बचपन की जो बातें आपको याद हों और खास तौर पर अपने भाई-बहन के साथ जो समय बिताया हो, ऐसी पांच-दस बातें लिखें और आज के हिसाब से उसका मूल्यांकन करें। उन घटनाओं में आपको लगेगा मूर्खता, समझदारी, नादानी- क्या-क्या नहीं हमने किया था। जितना उस पर चिंतन करेंगे, उतना ही आत्मविश्वास जागेगा। जीवन में समझौता करने पर टूटेंगे नहीं। संघर्ष आने पर बिखरेंगे नहीं। और यदि सदस्य यह प्रयोग करें तो ऐसे सदस्य मिलकर परिवार को निपुण बना लेंगे।